IPL फाइनल में पंजाब vs बेंगलुरु, कप्तानों का एनालिसिस

IPL फाइनल में पंजाब vs बेंगलुरु, कप्तानों का एनालिसिस
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2025 के फाइनल की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। 3 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खिताबी मुकाबला होगा। दोनों टीमों को पहले टाइटल का इंतजार है।

PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 5 साल के अंदर तीसरी फ्रेंचाइजी को फाइनल में पहुंचाया। उन्होंने क्वालिफायर-2 में मुंबई के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। वहीं पहली बार कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने RCB को घर से बाहर 8 मैच जिताकर फाइनल में पहुंचा दिया। उन्होंने 6 महीने पहले अपनी स्टेट टीम को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में भी पहुंचाया था।

स्टोरी में फाइनल में पहुंचने वाले दोनों टीमों के कप्तानों की स्ट्रैटजी और एनालिसिस को 3 फैक्टर्स में समझिए…

i. कब कप्तान बने, कप्तानी में क्या रिकॉर्ड रहा?
ii. क्या स्ट्रैटजी अपनाई, पर्सनल परफॉर्मेंस कैसा रहा?
iii. एक्सपर्ट्स की राय और ओवरऑल रिकॉर्ड क्या रहा?

1. रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

i. 9 साल बाद RCB फाइनल में

IPL में पहली बार कप्तानी कर रहे रजत पाटीदार ने 9 साल बाद रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल में पहुंचा दिया। उनकी कप्तानी में पहली बार किसी टीम ने अपने सभी अवे (घर से बाहर) मैच जीते।

पाटीदार ने टूर्नामेंट की दो बड़ी टीम KKR और CSK के खिलाफ फिफ्टी लगाई। टीम ने उनकी कप्तानी में चेन्नई को पहली बार सीजन में 2 मैच हराए। वहीं क्वालिफायर-1 में पंजाब को 101 रन पर समेट दिया। इस मैच में रजत ने विनिंग सिक्स लगाकर RCB को जीत दिलाई। फैंस को उम्मीद है कि RCB ट्रॉफी के 17 साल पुराने इंतजार को खत्म करेगी।

रजत पाटीदार के IPL फैक्ट्स

2021 से शुरुआत: पाटीदार को RCB ने IPL 2021 से पहले साइन किया था। हालांकि, उस सीजन उन्होंने केवल 4 मैच खेले और मात्र 71 रन बनाए, फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया।
2022 में वापसी: 2022 में पाटीदार को लवनीत सिसोदिया के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। इस सीजन वे टीम के तीसरे टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने एलिमिनेटर में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के खिलाफ 54 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को जीत भी दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |     विपुल शाह ने थिएटर में 10 रुपए से शुरुआत की     |     अमरनाथ यात्रा- पहली बार पहलगाम-बालटाल रूट पर जैमर लगाए जाएंगे     |     थरूर ने कहा- देशहित में काम करना पार्टी विरोधी नहीं     |     पाकिस्तानी जेल से कैदियों के बाद हेड कॉन्स्टेबल भी फरार     |     गंभीर बोले- वर्ल्डकप जीतने पर भी रोडशो नहीं करना चाहिए     |     गंगा से जुड़ी महाभारत की कथा     |     ग्राम रोजगार सहायकों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन     |