दिव्यांग बच्ची पानी की टंकी में डूबी, मौत
बैतूल। बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढुर्णा में शनिवार दोपहर को एक 5 वर्षीय दिव्यांग बच्ची की पानी के टंकी में डूब गई। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
खेलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, प्रकाश साहू की बेटी हेतानश्री (5) अपने घर में ही खेल रही थी। इस दौरान दोपहर 12 से 1 बजे के बीच वह खेलते-खेलते घर के पास बने पानी की टंकी में गिर गई। जब बच्ची घर पर नहीं मिली तो परिजनों ने उसे आसपास तलाशा।
बाद में परिजनों को बच्ची पानी के टंकी में डूबी मिली। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जन्म से थी दिव्यांग
पिता प्रकाश साहू ने बताया कि हेतानश्री जन्म से ही दिव्यांग थी। वह सुन और बोल नहीं सकती थी। प्रकाश मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन बच्चे हैं – दो लड़कियां और एक लड़का। इनमें हेतानश्री सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।