कोबरा के डसने से महिला की मौत:परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

कोबरा के डसने से महिला की मौत:परिजनों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा
बैतूल। कोलगांव में सर्पदंश से एक 45 वर्षीय महिला की मौत के मामले में परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला हीरा सूर्यवंशी सुबह 11 बजे अपने घर में सफाई कर रही थीं, जब उन्हें कोबरा ने डस लिया।

परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल ले गए। पहले उन्हें फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में महिला को सामान्य मरीज की तरह ट्रीट किया गया। समय पर उचित इलाज मिलता तो उनकी जान बच सकती थी। मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया।

टीआई की समझाइश पर माने

कोतवाली टीआई रविकांत डहरिया की समझाइश के बाद वे शव ले जाने को तैयार हुए। परिजनों ने इस मामले में दो पन्नों की शिकायत पुलिस को सौंपी है, जिसमें घटना की जांच की मांग की गई है। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

आईसीयू इंचार्ज डॉ. तरुण साहू ने बताया -महिला को भर्ती होते ही एंटी-वेनम दिया गया था। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |