भोपाल में चलते ऑटो से पर्स झपटकर फरार हुए बदमाश

भोपाल में चलते ऑटो से पर्स झपटकर फरार हुए बदमाश
भोपाल। भोपाल के शाहपुरा इलाके में बुधवार की रात चलते ऑटो से बाइक सवार बदमाश पर्स झपटकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

टीआई लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मुताबिक, 51 वर्षीय अमीन खान झारखंड में रहते हैं और वह इंडियन ऑयल कार्पोरेशन में पदस्थ हैं। वह 2013 से 2017 के बीच भोपाल में ही रहे हैं। करीब तीन दिन पहले वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर गए थे, जहां से वह बुधवार सुबह भोपाल लौटे और इंडियन ऑयल के गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

बैंक लॉकर में रखा ढाई तोला वजनी हार पर्स में था

बुधवार सुबह उन्होंने बैंक के लॉकर में रखा अपनी पत्नी का ढाई तोला सोने का हार निकाला था। रात वह ओरा मॉल के पास अपनी पत्नी के साथ ऑटो में सवार होकर गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे।

तभी रास्ते में रोहित नगर के पास बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और चलते ऑटो से उनकी पत्नी के हाथ में रखा हुआ पर्स लूटकर ले गए। पर्स में सोने का हार, मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए नकदी रखे हुए थे। लूट की खबर लगते ही पुलिस भी पहुंच गई थी।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

गुरुवार की सुबह से पुलिस उस रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। जिससे पुलिस को आरोपियों का सुराग हाथ लग सके। फिलहाल पुलिस के हाथ बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |