‘स्पिरिट’ कंट्रोवर्सी में दीपिका के सपोर्ट में आए अजय देवगन

‘स्पिरिट’ कंट्रोवर्सी में दीपिका के सपोर्ट में आए अजय देवगन

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ ने सोशल मीडिया और इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। फिल्म में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें अनप्रोफेशनल बताते हुए फिल्म से निकाल दिया गया। अब इस मुद्दे पर अजय देवगन और काजोल ने बिना किसी का नाम लिए अपनी राय दी है।

काजोल की फिल्म ‘मां’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अजय और काजोल से पूछा गया कि इंडस्ट्री में नई मांएं आठ घंटे की शिफ्ट की मांग कर रही हैं। क्या आपको लगता है कि ये डिमांड सही है? क्या फिल्ममेकर्स को ये पसंद आएगा?

काजोल ने इस सवाल पर हंसते हुए कहा, ‘मुझे यह बात पसंद आई कि आप कम काम कर सकते हैं।’ तभी अजय ने बीच में ही काजोल को रोका और माफी मांगते हुए कहा- ‘ऐसा नहीं है कि यह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। अधिकांश ईमानदार फिल्ममेकर्स को इससे कोई समस्या नहीं होगी। इसके अलावा, मां होने के नाते आठ घंटे काम करना, ज्यादातर लोग आठ-नौ घंटे की शिफ्ट में काम करने लगे हैं। यह पर्सन टू पर्सन डिपेंड करता है और मुझे लगता है कि इंडस्ट्री में अधिकांश लोग इसे समझते हैं।’

ये सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब ऐसी खबरें आई कि फिल्म स्पिरिट में काम करने के लिए दीपिका ने कई मांगे रखी हैं। इनमें आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी।

बता दें कि दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में बैलेंस बनाने के लिए वो हफ्ते में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन सारी मांगों से डायरेक्टर संदीप खुश नहीं थे। दीपिका की मांगों को अनप्रोफेशनल बताते हुए फिल्म में उन्हें तृप्ति डिमरी से रिप्लेस कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     पीसीसी चीफ बोले- विजयवर्गीय को दृष्टि दोष हो गया     |     अल्लू अर्जुन की हीरोइन बनेंगी दीपिका पादुकोण     |     राहुल बोले- BJP ने महाराष्ट्र में चोरी से चुनाव जीता     |     पायलट ने शिंदे का प्लेन उड़ाने से मना किया     |     ट्रम्प 12वीं बार बोले- मैंने भारत-पाक लड़ाई रोकी     |     केरल के खेल मंत्री बोले- मेसी का आना तय     |     अहंकार नहीं, विनम्रता बनाती है श्रेष्ठ:     |     दुकानदार को लातों से मारा, चाकू से हमले का आरोप     |     चलती ट्रेन से मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा शातिर     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले-कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगतीं     |