शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से बार-बार दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से बार-बार दुष्कर्म
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में एक शादीशुदा महिला के साथ धोखे से बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता (बदला हुआ नाम: अंजली) ने थाने में शिकायत दी कि वह गांव से जुन्नारदेव काम के सिलसिले में गाड़ी से आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान ड्राइवर गंगाराम (38) से हुई।

शादी का झांसा देकर किया शोषण
आरोपी ने महिला को पहले प्यार और फिर शादी का झांसा दिया। विश्वास में लेकर अलग-अलग जगहों पर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता पहले से शादीशुदा थी, इसके बावजूद आरोपी ने धोखा देकर शारीरिक शोषण किया।

जब सच्चाई सामने आई तो महिला ने की शिकायत
जब महिला को गंगाराम की नीयत और झूठ का अहसास हुआ, तो उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/25 के तहत बलात्कार और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य तथ्यों और सबूतों को भी जुटाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     काशी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की ट्रेन में मौत     |     मुकेश बनकर यूसुफ ने की महिला से दोस्ती, किया रेप:     |     राजा की हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाह     |     अहमदाबाद प्लेन क्रैश, सलमान का इवेंट कैंसिल     |     कांग्रेस बोली- भारत को अमेरिका से 3 बड़े झटके लगे     |     अहमदाबाद विमान हादसा, ब्रिटिश नागरिक समेत 2 लोग जिंदा बचे     |     ईरान पर इजराइल हमले की तैयारी में:ट्रम्प ने मिडिल-ईस्ट से गैर-जरूरी स्टाफ हटाया     |     WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 106 रन से आगे     |     भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की प्रेरक कथा     |     सीएम के कार्यक्रम के लिए यात्री प्रतीक्षालय तोड़ा     |