कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर धोखाधड़ी का केस

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर धोखाधड़ी का केस
इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी और नाना पटवारी सहित इंदौर के जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जमीन पर कब्जा करने और धमकाने के लिए उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336, 337, 338, 339 और 340 लगाई गई हैं। महावीर बाग निवासी 74 वर्षीय नरेंद्र मेहता उनके खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे थे।

मेहता के मुताबिक यादव और पटवारी के लोगों ने 29 मार्च 2025 को उनकी ग्राम उमरी खेड़ी में स्थित सर्वे नंबर 1, 2, 3 और 4 साढ़े छह एकड़ जमीन पर जबरिया कब्जा कर लिया। सदाशिव यादव 15-20 लोगों को लेकर आए और डरा-धमकाकर मेहता को जमीन से निकाल दिया और अब उस भूमि पर कॉलोनी डेवलप कर रहे हैं। जिसका सोशल मीडिया पर विज्ञापन भी शुरू कर दिया है।

नवरतनमल जैन के नाम दर्ज है जमीन

यह जमीन होलकर रियासत ने फरवरी 1939 में इनाम स्वरूप नारायण पलसीकर को दी गई थी। नरेंद्र मेहता ने बताया कि उनके पिता नवरतनमल जैन ने 1950 में इस जमीन की विक्रय संधि के तहत ऋणों का निपटान करते हुए खरीदी थी और तभी से उस पर उनका अधिकार बना हुआ है। प्रदेश की राजस्व संहिता में वह इसके स्वामी हो गए।

जान से मारने की धमकी दी

मेहता ने बताया कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस भूमि पर उन्होंने एक कमरे का निर्माण भी कर लिया है और सोशल मीडिया पर जमीन बेचने का प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह भूमि पर जाते हैं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर रुपए की मांग करते हैं।

फर्जी डाक्यूमेंट बनाए

मेहता ने बताया कि आरोपियों ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर फर्जी डाक्यूमेंट तैयार करवा लिए हैं, पर राजस्व विभाग के अभिलेखों में यह भूमि अभी भी उनके पिता नवरतनमल जैन के नाम है। राजस्व रिकॉर्ड में जैन के नाम पर पर्ची चिपकाकर सदाशिव यादव का नाम लिखा गया है। मेहता ने मामले में राजस्व अधिकारियों से भी शिकायत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     12 JUNE 2025     |     11 JUNE 2025     |     चंदा नहीं देने पर 35 परिवारों का सामाजिक बहिष्कार     |     नागपुर रेप केस का आरोपी छिंदवाड़ा से गिरफ्तार     |     एक्ट्रेस को पेड़ के पीछे कपड़े बदलने को कहा गया     |     अमेरिकी एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र को जमीन पर पटका     |     राहुल ने पूछा- EC हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव डेटा कब शेयर करेगा     |     तीसरी बार टला एक्सिओम-4 मिशन, अब 11 जून को लॉन्चिंग     |     टीम इंडिया के होम सीरीज के वेन्यू शिफ्ट हुए     |     कबीर जयंती 11 जून को : प्रेरक कथा     |