कार में ड्रिंक करती मिली लड़कियां​इंदौर पुलिस लगवाई डांट

कार में ड्रिंक करती मिली लड़कियां​इंदौर पुलिस लगवाई डांट
इंदौर। इंदौर में वीकेंड पर पुलिस ने स्पेशल चेकिंग की। कनाडिया बाईपास इलाके में CSP खजराना जयंत राठौर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। यहां पुलिस को कार में युवक और कुछ युवतियां मिलीं। गाड़ी चला रहा युवक तो नशे की हालत में नहीं था, लेकिन अंदर बैठी लड़कियां शराब पी रहीं थी। TI मंजू यादव ने लड़कियों को डांट लगाई। लड़कियों ने बताया कि वह हॉस्टल में रहती हैं। TI ने परिजन से बात कराने की बात कही तो लड़कियां माफी मांगने लगीं, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया।
विजय नगर और आसपास के इलाकों में शनिवार रात पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। दूसरे मामले में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को कार में शराब पिलवा रहा था। पुलिस ने लड़के के पिता को खबर करी तो उसके पिता ने सड़क पर आकर ही बेटे को डांट लगाई।
वीकेंड की रात शहर के पब और बाहरी इलाके के ढाबों में जमकर शराब परोसी जाती है। इसे देखते हुए पुलिस ने भी अब शनिवार रात चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसे लेकर शनिवार रात SP आशुतोष बागरी के निर्देश पर पुलिस पूर्वी इलाके में प्रमुख चौराहों पर ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाती है। इस कार्रवाई में शनिवार रात पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा कारों को जप्त किया है। इनमें थार, हौंडा सिटी जैसी महंगी गाड़ियां भी शामिल है।
SP के अनुसार शहर में लगातार वीकेंड के दिन कई नौजवान शराब पीकर तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हैं। उनके साथ दूसरों को भी खतरा हो सकता है। इस कारण से चेकिंग अभियान का मकसद अधिकतर युवाओं को समझाइश देना है, न ही कोई चालानी कार्रवाई करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |