दो नकबजनी के मामलों में खुलासा:18 साल का आरोपी गिरफ्तार

दो नकबजनी के मामलों में खुलासा:18 साल का आरोपी गिरफ्तार
बैतूल। बैतूल पुलिस ने दो नकबजनी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान छिंदवाड़ा के चांदामेटा परासिया निवासी 18 वर्षीय अंकित उर्फ भूत के रूप में हुई है।

पहली वारदात 20 नवंबर 2024 को पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में हुई। यहां विजय कामथकर के शासकीय क्वार्टर से दिन के समय जेवरात चोरी किए गए। दूसरी वारदात 12 फरवरी 2025 को कस्तूरी बाग मैरिज लॉन में हुई। धनश्याम झाड़े की पुत्री की शादी में स्टेज पर रखे बैग से जेवर चोरी कर लिए गए।

सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट से ली मदद
पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों की जांच की। सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी ने घटनास्थलों से साक्ष्य जुटाए। तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया
आरोपी से दोनों वारदातों में चोरी किए गए 2 लाख 50 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। गया है। इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दो नकबजनी के मामलों में खुलासा:18 साल का आरोपी गिरफ्तार     |     खुद को गौरवी संस्था का वकील बताता था आरोपी     |     एमपी में 15-16 जून तक आएगा मानसून:मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश     |     फोटोशूट के लिए निकली मॉडल हुई लापता:8 दिन बाद जंगल में दफन मिली सड़ती हुई लाश     |     PM बोले- हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा     |     देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज     |     यूनुस बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे     |     IPL में PBKS vs DC:पंजाब ने 4 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण और मयासुर के प्रसंग की सीख:बिना किसी स्वार्थ के करें दूसरों की मदद, भविष्य को ध्यान में रखकर लेना चाहिए निर्णय     |     24 MAY 2025     |