फोटोशूट के लिए निकली मॉडल हुई लापता:8 दिन बाद जंगल में दफन मिली सड़ती हुई लाश

फोटोशूट के लिए निकली मॉडल हुई लापता:8 दिन बाद जंगल में दफन मिली सड़ती हुई लाश

हॉलीवुड की मशहूर मॉडल लिंडा सोबेक ने मां को कॉल कर कहा कि आज उनका एक फोटोशूट होने वाला है। उन्होंने ये भी कहा कि काम से फुर्सत मिलते ही वो उन्हें दोबारा कॉल करेंगी, लेकिन अफसोस कि ये उनका आखिरी कॉल था। न ही लिंडा ने कभी कॉल किया और न फिर वो कभी लौटकर घर आईं।

जब शाम तक लिंडा की कॉल नहीं आई तो परिवार ने फिक्रमंद होकर उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका नंबर बंद था। जब परिवार ने लिंडा की रूममेट को कॉल किया, तो उन्होंने भी बस यही बताया कि वो सुबह शूट के लिए निकली थीं और अब तक घर नहीं लौटीं।

पूरे 24 घंटे के इंतजार के बाद परिवार ने 17 नवंबर को लिंडा की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। आखिरकार लंबी तलाश के बाद लिंडा का शव सड़ी-गली हालत में दफन मिला। शरीर पर चोट के कई निशान थे और आधा शरीर नग्न था।

आज अनसुनी दास्तान के 4 चैप्टर्स में पढ़िए कहानी मशहूर मॉडल लिंडा की गुमशुदगी और तलाश की-

9 जुलाई 1968 को लिंडा सोबेक का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था। स्कूल के दिनों से ही उन्हें मॉडलिंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। 5 फुट 4 इंच की लिंडा देखने में बेहद खूबसूरत थीं, जिसकी बदौलत उन्हें कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट मिलने लगे थे। इसके बावजूद उन्हें कैलिफोर्निया में पॉपुलैरिटी तब मिली जब वो फुटबॉल टीम लॉस एंजिलिस रेडर्स की चीयरलीडर बनीं।

बतौर मॉडल कामयाबी हासिल करने के बाद साल 1995 में लिंडा को हॉलीवुड के टीवी शो मैरिड विद चिल्ड्रन में काम मिला। वो इस शो से एक्टिंग करियर शुरू करने वाली थीं, जल्द ही शो के लिए फिटिंग्स सेशन रखे गए, लेकिन इससे चंद दिनों पहले ही लिंडा गुमशुदा हो गईं।

16 नवंबर को वो फोटोशूट के लिए निकली थीं। उन्होंने मां से कहा था कि वो लौटकर कॉल करेंगी, लेकिन उन्होंने रात तक कॉल नहीं किया। घंटों तक उनकी तलाश करने के बाद अगले दिन 17 नवंबर को मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ये खबर कैलिफोर्निया में आग की तरह फैली, क्योंकि लिंडा काफी मशहूर थीं।

जब पुलिस ने इस मामले में लिंडा की रूममेट से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो अपने सारे मीटिंग, ऑडिशन शेड्यूल और मॉडलिंग कॉल्स के प्लान डे प्लानर डायरी में लिखकर रखती थीं। पुलिस को घर से उनकी डायरी भी नहीं मिली। पुलिस को शक था कि लिंडा के निजी रिश्ते उनकी गुमशुदगी का कारण हो सकते हैं, लेकिन उन्हें इससे जुड़े कोई सबूत नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दो नकबजनी के मामलों में खुलासा:18 साल का आरोपी गिरफ्तार     |     खुद को गौरवी संस्था का वकील बताता था आरोपी     |     एमपी में 15-16 जून तक आएगा मानसून:मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश     |     फोटोशूट के लिए निकली मॉडल हुई लापता:8 दिन बाद जंगल में दफन मिली सड़ती हुई लाश     |     PM बोले- हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा     |     देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज     |     यूनुस बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे     |     IPL में PBKS vs DC:पंजाब ने 4 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण और मयासुर के प्रसंग की सीख:बिना किसी स्वार्थ के करें दूसरों की मदद, भविष्य को ध्यान में रखकर लेना चाहिए निर्णय     |     24 MAY 2025     |