देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज

देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में 8, उत्तराखंड-हरियाणा में 3-3 और यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया है। ठाणे में शुक्रवार को 10 मामले सामने आए थे।

23 मई को अहमदाबाद में 20, यूपी में 4, हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 350 एक्टिव केस हैं। 2 मौतें हो चुकी हैं।

उधर, दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें।

दिल्ली के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि हर पॉजिटिव कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजा जाए।

सभी संस्थानों को अपनी रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ पोर्टल पर रोज अपलोड करनी है। एडवाइजरी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान, चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के मुताबिक भारत में कोविड-19 के वेरिएंट NB.1.8.1 का एक और LF.7 प्रकार के चार मामले मिले हैं। चीन और एशिया के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।

WHO ने इन्हें चिंताजनक नहीं माना है लेकिन निगरानी में रखे गए वेरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। हालांकि NB.1.8.1 के A435S, V445H, और T478I जैसे स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन अन्य वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलते हैं। इन पर कोविड के खिलाफ बनी इम्यूनिटी का भी असर नहीं होता।

भारत में JN.1 वैरिएंट सबसे आम है। टेस्टिंग में आधे से ज्यादा सैंपल में यह वैरिएंट मिलता है। इसके बाद BA.2 (26 प्रतिशत) और ओमिक्रॉन सबलाइनेज (20 प्रतिशत) वैरिएंट के मामले भी मिलते हैं।

गुजरात में 33 एक्टिव केस
गुजरात अब तक कुल 40 मामले आ चुके, जिनमें 33 एक्टिव हैं। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार तक राजधानी में 23 केस दर्ज किए गए हैं। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 4 नए मरीज सामने आए। तीन मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     दो नकबजनी के मामलों में खुलासा:18 साल का आरोपी गिरफ्तार     |     खुद को गौरवी संस्था का वकील बताता था आरोपी     |     एमपी में 15-16 जून तक आएगा मानसून:मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश     |     फोटोशूट के लिए निकली मॉडल हुई लापता:8 दिन बाद जंगल में दफन मिली सड़ती हुई लाश     |     PM बोले- हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा     |     देश में कोरोना के अबतक 350 एक्टिव मरीज     |     यूनुस बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार बने रहेंगे     |     IPL में PBKS vs DC:पंजाब ने 4 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण और मयासुर के प्रसंग की सीख:बिना किसी स्वार्थ के करें दूसरों की मदद, भविष्य को ध्यान में रखकर लेना चाहिए निर्णय     |     24 MAY 2025     |