25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज

25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज
भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर विदिशा संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा करने जा रहे हैं। 25 मई से शिवराज सिंह चौहान की यह पदयात्रा शुरू होगी।

रोज 25 किमी पैदल चलेंगे
चौहान अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र में 25 मई से रोजाना 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान वे स्थानीय ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे। शिवराज की यह यात्रा केन्द्र सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ने के लिए की जाएगी।

1991 में की थी विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा
शिवराज सिंह चौहान ने 1991 में पूरे विदिशा लोकसभा क्षेत्र की पदयात्रा की थी। इस पदयात्रा के बाद उनको क्षेत्र के लोग पांव-पांव वाले भैया के नाम से पुकारने लगे थे। अब करीब 25 साल बाद वे फिर से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं।

हर सप्ताह दो-तीन दिन करेंगे पदयात्रा
आमतौर पर शिवराज सिंह चौहान शनिवार और रविवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आते हैं। वे कार से दौरे करते हैं लेकिन, अब वे पदयात्रा करते हुए अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाएंगे। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक पहल है। इस दौरान शिवराज सिंह गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
विदिशा के बाद देश के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी करेंगे पदयात्रा
यह पदयात्रा लगातार चलेगी और शुरुआत में विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में यात्रा निकलेगी। इसके बाद देश के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी शिवराज सिंह पदयात्रा निकालेंगे। यात्रा के दौरान गांवों में विभिन्न वर्गों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभ सुनिश्चित कराएंगे, उनकी समस्याओं का निराकरण के निर्देश देंगे।

लाभार्थियों से फीडबैक भी लेंगे
पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभार्थियों से संवाद करेंगे और योजनाओं के प्रभाव का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से वे ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, रोजगार सृजन तथा सामाजिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारेंगे।

केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।

लाभार्थियों से करेंगे प्रत्यक्ष संवाद
शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसमें स्थानीय भागीदारी भी रहेगी। साथ ही, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन, महिला मंडल आदि को भी यात्रा में शामिल कर सबकी सहभागिता की जाएगी और योजनाओं के प्रभाव को व्यापक बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     एक ही परिवार के तीन लोगों को फूड प्वाइजनिंग     |     25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज     |     बारात में युवती से छेड़छाड़:बहन ने टोका तो युवक ने दी जान से मारने की धमकी     |     सलमान के घर में जबरन घुस रहा शख्स गिरफ्तार     |     विदेश मंत्रालय बोला- बातचीत और आतंकवाद साथ नहीं     |     राहुल बोले- मोदी जी खोखले भाषण देना बंद कीजिए     |     कतर से मिले गिफ्ट को अमेरिका ने स्वीकार किया     |     GT Vs LSG- मार्श की सीजन में छठी फिफ्टी     |     अपरा एकादशी 23 मई को:जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों से मुक्ति दिलाता है     |     22 MAY 2025     |