CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है

CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है
भोपाल। भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अंग्रेजों के भारत में जब पाकिस्तान, बंगलादेश, भूटान समेत अन्य देश एक होते थे, उस समय आईसीएस होती थी। उस एग्जाम में अंग्रेजों को घमंड था कि हम बहुत महान हैं। हमारे खून में विशेष गुण हैं। वो भूल गए थे कि यह सत्ता सुख, राज्य और अधिकार, इससे आगे भी और कुछ है।

उस दौर में आईसीएस की वो एग्जाम नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने 23 साल में पास की थी। उन्होंने एग्जाम के रिजल्ट में टॉप सूची में आने के बाद उस नौकरी को लात मार दी थी। यह देश महान है। यही कारण है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री है और गाय वाला आपके सामने बोल रहा है।

यह बात CM ने बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में कही। यहां यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) सिविल सर्विसेज परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण मध्यप्रदेश के 60 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कुल 60 प्रतिभागियों में से 15 युवतियां हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीएम ने ई-ज्ञान सेतु का शुभारंभ किया। इसके जरिए यूट्यूब व अन्य प्लेटफार्म पर बच्चों को स्टडी मटेरियल ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें ऑनलाइन कोर्स, वीडियो ट्यूटोरियल और अन्य सामग्री शामिल है। ई-ज्ञान सेतु पर मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग व बिजनेस से जुड़े स्टडी मटेरियल उपलब्ध होंगे। इसके लिए भोपाल व इंदौर समेत प्रदेश के 10 जिलों में डिजिटल स्टूडियो तैयार किए गए हैं।

‘ज्यादातर सरकारी स्कूलों से निकलने वाले कैंडिडेट्स हैं’
कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यूपीएससी में आज तक के सारे रिकॉर्ड टूटे हैं। मुझे बताया गया कि इस बार बच्चों की संख्या इतनी बढ़ गई कि मंच छोटा पड़ गया। मेरी तो कामना है कि प्रदेश से इतने प्रतिभागी हो कि मंच के आगे की जगह भी कम पड़ जाए। अधिकांश सरकारी स्कूलों से निकलने वाले बच्चे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। सरकारी स्कूल, सरकारी कॉलेज, अभावों की उस पराकाष्ठा के बीच से निकले हैं। हमारे यहां तो लक्ष्मी का महत्व यदि किसी वनस्पती में है तो कमल में है और कमल तो कीचड़ में ही खिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |