प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग

प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग
एक बार नारद मुनि ने कामदेव को पराजित कर दिया था। वे संयम में थे, ध्यान में थे और उन पर कामदेव का असर नहीं हुआ। इस उपलब्धि ने नारद के भीतर अहंकार भर दिया।

अब वे जहां-जहां जाते, यह कहते कि “मैंने कामदेव को जीत लिया है, वह भी बिना क्रोध, बिना लोभ के।” इस आत्मप्रशंसा में वे कैलाश पर्वत जा पहुंचे और भगवान शिव से भी यही बात कही।

शिव जी मुस्कराए। उन्होंने कामदेव को भस्म किया था, लेकिन वे जानते थे कि भावनाओं की परीक्षा से अहंकार उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने नारद से कहा, “आपने जो किया, वह सराहनीय है, ये बात आपने मुझे कही, ये भी ठीक है, लेकिन अब ये बात विष्णु जी से मत कहना।”

लेकिन हमारा स्वभाव होता है कि जिसे मना किया जाए, वही काम हम पहले करते हैं।

नारद मुनि शिव जी की बात को अनदेखा कर सीधे विष्णु जी के पास पहुंच गए और वही कहानी सुनाई। विष्णु जी सब समझ गए कि मेरे भक्त को अहंकार हो गया है। इसके बाद विष्णु जी ने एक लीला रची, जिससे नारद का घमंड चूर हो गया।

विष्णु जी के कारण नारद मुनि को मोह, अपमान, क्रोध और दुःख का अनुभव हुआ। तब उन्हें अपनी गलती समझ आई।

इस कथा का सबसे गहरा संदेश शिव जी की बातों में छिपा है। शिव जी ने नारद मुनि से कहा था-

“आप बार-बार कह रहे हैं कि आपने कामदेव को पराजित कर दिया है, लेकिन लोग तो आपके मुख से रामकथा सुनना चाहते हैं और आप कामकथा सुना रहे हैं। जो हमारा मूल धर्म है, कार्य, उत्तरदायित्व है, हमें उसी को निभाना चाहिए।”

कथा की सीख

अहंकार में अच्छी सलाह को अनदेखा न करें: जब कोई सलाह दे तो पहले यह देखें कि सलाह देने वाला कौन है और उसका उद्देश्य क्या है। कई बार हम समझते हैं कि सामने वाला हमारा बुरा चाहता है, जबकि वह नि:स्वार्थ भाव से हमें बचाना चाह रहा होता है।
अपने मूल कर्तव्य से विचलित न हों: हर व्यक्ति का एक मुख्य कार्य होता है। यदि वह उसे छोड़कर दूसरे क्षेत्र में चला जाए तो न केवल असफलता मिलती है, बल्कि अपमान भी झेलना पड़ सकता है। जैसा कि नारद मुनि के साथ हुआ। जब आप अपने कार्यक्षेत्र में प्रशंसा पाते हैं तो यह जरूरी है कि आप अपनी मूल पहचान से न भटके। आपकी उपलब्धियां दूसरों को प्रभावित कर सकती हैं, लेकिन आपको अपनी जिम्मेदारी और भूमिका से जुड़े रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |