जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर

जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर
बैतूल। बैतूल में अफीम तस्करी के आरोप में पकड़ा गया गोपाल बंजारा मंगलवार को जिला अस्पताल से फरार हो गया। राजस्थान पुलिस उसे मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर आई थी। इसके बाद उसे वापस जेल भेजना था, लेकिन इससे पहले वह भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस उसे बिना हथकड़ी के मेडिकल के लिए लाई थी। जब चेकअप के बाद उसे ईसीजी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वह मौका पाकर भाग निकला।

सीसीटीवी में भागता नजर आया आरोपी
अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में गोपाल बंजारा को सड़क पर दौड़ते हुए देखा गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करते हुए सीमावर्ती इलाकों में वाहनों की जांच शुरू कर दी है।
एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी
गोपाल बंजारा पर एनडीपीएस एक्ट सहित राजस्थान और अन्य राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे बैतूल पुलिस ने दो माह पहले राजस्थान से गिरफ्तार किया था और जिला जेल में रखा गया था। राजस्थान पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए ले गई थी और मेडिकल के बाद वापस जेल भेजने वाली थी।

अफीम रैकेट का सरगना बताया जा रहा है
बैतूल में पकड़े गए अफीम तस्करी के बड़े रैकेट में अब तक 16 आरोपी जेल में बंद हैं। गोपाल बंजारा को इस गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस को उसकी फरारी से रैकेट की कड़ियों तक पहुंचने में झटका लगा है।

एसपी बोले- पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई
बैतूल एसपी निश्चल एन. झारिया ने बताया कि आरोपी की तलाश में जिलेभर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, जिन पुलिसकर्मियों की कस्टडी से आरोपी भागा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     CM बोले-आज एक चाय वाला प्रधानमंत्री है     |     नर्स और शादीशुदा महिला से रेप     |     पूर्व लोकसभा स्पीकर का केबिनेट के सामने प्रेजेंटेशन     |     पत्नी स्वरूप ने ‘हेरा फेरी 3’ पर तोड़ी चुप्पी     |     वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई     |     भारत की आपत्ति के बावजूद CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार     |     रिकेलटन ने चमीरा के ओवर में लगातार दो छक्के मारे     |     प्रेरक कथा: भगवान विष्णु और नारद मुनि का प्रसंग     |     जिला अस्पताल से फरार हुआ अफीम तस्कर     |     21 MAY 2025     |