महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी

महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी
भोपाल। भोपाल में फर्जी शादियों के जरिए लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने की है।

आरोपी अनुराधा पासवान अब तक करीब 25 व्यक्तियों से नकली शादी कर उन्हें ठग चुकी है। 23 साल की अनुराधा पासवान मूल रूप से यूपी के महाराजगंज जिले के कोल्हुई बाजार की रहने वाली है। वर्तमान में वो भोपाल में रह रही है।

शादी के 3 दिन बाद कैश-जेवर लेकर फरार हो गई
3 मई 2025 को मानटाउन निवासी विष्णु शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसे खंडवा निवासी सुनीता और पप्पू मीना ने मनपसंद लड़की से शादी करवाने का झांसा देकर भोपाल निवासी अनुराधा का फोटो दिखाया।

इसके बाद सवाई माधोपुर कोर्ट में फर्जी एग्रीमेंट के जरिए 2 लाख रुपए लेकर शादी करा दी। शादी के महज तीन दिन बाद ही अनुराधा घर से कैश, जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गई।

आरोपी फर्जी शादी कर कालापीपल में रह रही थी​​​​​​
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने भोपाल में स्थानीय मुखबिरों की मदद से फर्जी शादी गिरोह से संपर्क किया। टीम के एक सिपाही को अविवाहित बताकर फर्जी शादी कराने की योजना बनाई गई।

इसी दौरान एजेंट द्वारा दिखाई गई तस्वीरों में फरार अनुराधा की पहचान हुई। टीम ने भोपाल के कालापीपल स्थित पन्नाखेड़ी गांव में दबिश देकर अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया। अनुराधा हाल ही में एक और फर्जी शादी कर वहीं रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |