पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था

पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर जारी है। भाजपा के राहुल गांधी को मीर जाफर बताने के जवाब में कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया।

मंगलवार को शुरुआत भाजपा नेता अमित मालवीय ने की। उन्होंने दो पोस्टर जारी किए। एक में राहुल गांधी चेहरा पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर के साथ मिक्स किया। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने मुनीर के नाम का जिक्र नहीं किया।

इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दोपहर 3 बजे पोस्टर जारी किया। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर को जयचंद करार दिया।

भाजपा ने दूसरे पोस्टर में लिखा था- राहुल नए दौर के मीर जाफर

अमित मालवीय ने लिखा- राहुल ने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने की बधाई तक नहीं दी। वह बार-बार पूछते हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए, लेकिन राहुल ने कभी यह नहीं पूछा कि भारतीय सेना ने इस लड़ाई में कितने पाकिस्तानी जेट मारे या कितने हवाई अड्डों को तबाह किया।

मालवीय ने दूसरा पोस्टर जारी करते हुए राहुल को आज के समय का मीर जाफर बताया। इस पोस्टर में राहुल, पाकिस्तान की सीमा के अंदर PM शहबाज शरीफ की पीठ पर चढ़े हुए हैं। वे भारतीय बॉर्डर में झांकते हुए पूछ रहे हैं कि हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए? नीचे शहबाज कहते हैं- तेज आवाज में पूछो।

कौन था मीर जाफर

मीर जाफर मुगल जनरल था, जिसे भारतीय इतिहास में विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। 1757 की प्लासी की लड़ाई में उसने अंग्रेजों से मिलकर बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के खिलाफ गद्दारी की। मीर जाफर ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ गुप्त समझौता किया, जिससे सिराजुद्दौला की हार हुई और अंग्रेजों की भारत में सत्ता की नींव पड़ी। बाद में अंग्रेजों ने मीर जाफर को बंगाल का नवाब बना दिया था।

राहुल ने 4 दिन में दो बार विदेश मंत्री पर निशाना साधा

19 मई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पर लिखा- विदेशमंत्री की चुप्पी निंदनीय है और इससे सब साफ हो रहा है। मैं फिर से पूछूंगा कि उन्हें ऐसा करने का अधिकार किसने दिया, उनके ऐसा करने से हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |