बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में धक्का-मुक्की:बाकी खिलाड़ी भी विवाद में कूदे

बांग्लादेश-श्रीलंका मैच में धक्का-मुक्की:बाकी खिलाड़ी भी विवाद में कूदे
दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाड़ी आपस में भिड़ पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हुआ ये कि लिटन दास मिड ऑफ पर कैच आउट हो गए। इसके बाद पवेलियन लौट रहे लिटन से लाहिरू कुमारा उलझ गए। जब दोनों के बीच बात बढ़ने लगी तो इन दोनों के बीच दूसरे बल्लेबाज नईम भी आ गए।
हो गई भयंकर लड़ाई
नईम ने लाहिरू को धक्का देकर लिटन से दूर करने की कोशिश की, फिर क्या था श्रीलंकाई खिलाड़ी और बांग्लादेशी बल्लेबाजों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि अंपायरों को बीच में आना पड़ा। लेकिन खिलाड़ी उनकी बात भी नहीं माने। कुछ देर में मामला शांत हुआ।
श्रीलंका ने मैच में टॉस जीता
मैच की शुरुआत श्रीलंका के टॉस जीतकर गेंदबाजी करने के साथ हुई थी। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों देशों की टीमों ने क्वालिफायर मुकाबले जीतकर सुपर-12 में जगह बनाई है। श्रीलंका की टीम ने क्वालिफायर स्टेज के तीनों मुकाबले जीते थे जबकि बांग्लादेश 3 में से दो मैच जीतने में सफल रही थी।
पहले मैच में स्कॉटलैंड से हारने के बाद बांग्लादेश के लिए सुपर-12 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल लग रहा था, लेकिन उन्होंने नीदरलैंड और आयरलैंड को मात देकर इस टूर्नामेंट में आगे क्वालिफाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |