बैतूल में कल लगेगा रोजगार मेला

बैतूल में कल लगेगा रोजगार मेला
बैतूल। बैतूल में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, आईटीआई और जिला रोजगार कार्यालय की ओर से युवा संगम के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ये मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

मेले में 9 बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। वर्धमान फैब्रिक्स बुदनी में 100 मशीन ऑपरेटर और ट्रेनी वर्कर की भर्ती करेगी। कुलोदय टेक्नोपैक दमन में 100 मशीन ऑपरेटर, मैकेनिकल और हेल्पर की जरूरत है। यशस्वी ग्रुप भोपाल में 20 अपरेंटिस और फोर्स मोटर्स पीथमपुर में 20 पदों पर भर्ती होगी।

आरएफएमआई ग्रुप ग्वालियर 120 पदों पर भर्ती करेगा
जेके बायो एग्रीटेक भोपाल में 20 सेल्स एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति होगी। आरएफएमआई ग्रुप ग्वालियर 120 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें सेल्स एक्जीक्यूटिव, फील्ड मैनेजर, डिजिटल मैनेजर, टेली कॉलिंग मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट और डिजिटल ट्रेनर शामिल हैं। शक्ति मोटर्स मुलताई में 25 पदों पर भर्ती करेगी। क्वेस कॉर्प भोपाल में 50 मशीन ऑपरेटर और स्किल विजन पीथमपुर में 100 ऑपरेटर, हेल्पर और मैकेनिक की भर्ती होगी।

कुछ पदों के लिए आईटीआई या डिप्लोमा अनिवार्य
उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक है। कुछ पदों के लिए आईटीआई या डिप्लोमा अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी युवाओं से मेले में पहुंचने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में कल लगेगा रोजगार मेला     |     विजय शाह से इस्तीफा नहीं मांगेगी बीजेपी     |     स्कूली छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की:बात न करने पर परिजनों की हत्या की धमकी     |     200 साल पुराने राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक     |     सेल्फी के लिए भीड़ ने तमन्ना भाटिया को घेरा     |     LSG Vs SRH- हर्षल पटेल ने मार्करम को बोल्ड किया     |     कुंती ने श्रीकृष्ण से वरदान में दुख क्यों मांगे     |     विदेश सचिव बोले- भारत-पाक के फैसले से रुका मिलिट्री एक्शन     |     कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता:सिंगापुर में 14,000 केस, भारत में अभी 93 मामले     |     28 मई को सारणी पहुंच सकते हैं CM यादव     |