200 साल पुराने राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक

200 साल पुराने राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक
इंदौर। 1945 में राजवाड़ा में अंतिम बार होलकर राजा का दरबार सजा था। उसके बाद से कल पहली बार यहां कैबिनेट बैठक होने जा रही है।

मध्यप्रदेश में आजादी के बाद पहली बार इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यहां दरबार हॉल को ठीक वैसे ही सजाया जा रहा है जैसे होलकर रियासत में दरबार लगता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सभी मंत्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं, पटिए और गद्दे बिछाए गए हैं। यहां मंगलवार को सरकार महत्वपूर्ण फैसले लेगी।

बता दें कि इसके पहले 1945 में राजवाड़ा का दरबार हाल (गणेश हॉल) में अंतिम बार दरबार सजा था। पहले इसी हाल में आयोजित दरबार में होलकर सरकार के निर्णय लिए जाते थे। तब भी मंत्री पटिए और गद्दों पर बैठते थे। लोट रखे जाते थे जिन पर सिंह की आकृति उकेरी होती थी। ठीक वैसा ही नजारा एक बार फिर गणेश हॉल में देखने को मिलेगा।

सीएम और मंत्री शाम को इंदौर पहुंचे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित मंत्री इंदौर पहुंच गए हैं। वे राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह जाएंगे। वहां मां अहिल्या के जीवन प्रसंग पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। फिर रात को सराफा चौपाटी जाकर व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में कल लगेगा रोजगार मेला     |     विजय शाह से इस्तीफा नहीं मांगेगी बीजेपी     |     स्कूली छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की:बात न करने पर परिजनों की हत्या की धमकी     |     200 साल पुराने राजवाड़ा में मोहन कैबिनेट की बैठक     |     सेल्फी के लिए भीड़ ने तमन्ना भाटिया को घेरा     |     LSG Vs SRH- हर्षल पटेल ने मार्करम को बोल्ड किया     |     कुंती ने श्रीकृष्ण से वरदान में दुख क्यों मांगे     |     विदेश सचिव बोले- भारत-पाक के फैसले से रुका मिलिट्री एक्शन     |     कोरोना के नए वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता:सिंगापुर में 14,000 केस, भारत में अभी 93 मामले     |     28 मई को सारणी पहुंच सकते हैं CM यादव     |