रेलवे टिकट पर ऑपरेशन-सिंदूर का प्रचार, मोदी का फोटो

रेलवे टिकट पर ऑपरेशन-सिंदूर का प्रचार, मोदी का फोटो
भोपाल। रेलवे रिजर्वेशन टिकट पर पीएम मोदी की फोटो के साथ ऑपरेशन सिंदूर का संदेश छापा गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार किस क़दर विज्ञापनजीवी है इसका उदाहरण देखिए कि रेलवे टिकट पर ऑपरेशन सिंदूर को मोदी के विज्ञापन के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये सेना के पराक्रम को भी प्रोडक्ट की तरह बेच रहे हैं। इनसे देशभक्ति नहीं सौदेबाज़ी ही हो सकती है। वहीं इस मामले पर रेलवे ने कहा है कि ये विज्ञापन नहीं, सिर्फ एक संदेश है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य का अपमान कर रही है।

ये लिखा है टिकट पर
टिकट पर लिखा है- ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है। एक नया पैमाना, न्यू नॉर्मल तय कर दिया है। टिकट के नीचे छोटे अक्षरों में लिखा- पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन 12 मई 2025।

बता दें कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। अपने 22 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और PoK पर बात की थी।

कांग्रेस का आरोप- सेना के अभियान को प्रचार सामग्री बनाया
पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने कहा कि जब से भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के दांत खट्टे किए हैं, तब से भाजपा की कोशिश यही है कि सेना के पराक्रम और वीर सैनिकों की बहादुरी को चुनावी राजनीति के लिए कैसे भुनाया जाए। भारत में हमेशा से एक स्वस्थ परंपरा रही है कि सेना को राजनीतिक बहस से दूर रखा जाता है। लेकिन भाजपा इस परंपरा को तोड़ते हुए सेना के अभियान को भी प्रचार सामग्री बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     28 मई को सारणी पहुंच सकते हैं CM यादव     |     शादी का झांसा देकर रेप, मारपीट     |     रेलवे टिकट पर ऑपरेशन-सिंदूर का प्रचार, मोदी का फोटो     |     मई में सावन जैसा मौसम, बिजली खपत 20% कम     |     मां रवीना के गाने टिप टिप बरसा पर थिरकीं राशा     |     CJI को महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी-DGP ने रिसीव नहीं किया     |     पाकिस्तान में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह मारा गया     |     DC Vs GT, दिल्ली ने दूसरा विकेट गंवाया     |     ऋषि दुर्वासा और देवराज इंद्र की कथा के 5 सूत्र     |     सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा     |