रामगोपाल यादव बोले– विंग कमांडर व्योमिका सिंह जाटव

रामगोपाल यादव बोले– विंग कमांडर व्योमिका सिंह जाटव
मुरादाबाद। ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ीं कर्नल सोफिया के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह के बारे में विवादित टिप्पणी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने गुरुवार को उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। इनमें कुछ ऐसे शब्द हैं, जो हम लिख नहीं सकते हैं।

यूपी के मुरादाबाद में रामगोपाल ने कहा, ‘विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव है…, हैं। लेकिन भाजपा ने राजपूत समझकर व्योमिका के बारे में कुछ नहीं कहा, जबकि मुसलमान होने पर भाजपा के मध्य प्रदेश मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी काे गाली दी।’

रामगोपाल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में एयर ऑपरेशन को अंजाम देने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव हैं। एक मुसलमान, दूसरा जाटव और तीसरा यादव…ये तीनों को PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के ही हैं। ये पूरा युद्ध तो PDA ने ही लड़ा। भाजपा किस आधार पर इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।’

एयरफोर्स की विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चर्चा में आईं। दोनों ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 4 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं।

CM योगी बोले- ये सेना के शौर्य का घोर अपमान

रामगोपाल के बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है। यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है।

इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी।

वहीं, डिप्टी CM केशव मौर्य ने कहा, जाति व धर्म से परे होती है सेना। सेना का एक ही धर्म होता है ‘देश की रक्षा’। इसलिए सेना में जाति व धर्म देखना ‘ओछी मानसिकता’ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना में भी महिला सशक्तिकरण पर ख़ासा ज़ोर दिया है। सबको उन पर भरोसा करना चाहिए।

पढ़िए रामगोपाल ने क्या-कुछ कहा…

BJP क्या खुद युद्ध लड़ रही थी, जो श्रेय लेने के लिए यात्रा निकाल रही

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा- अभी हमने देखा कि 2 दिन तक पाकिस्तान से युद्ध चला, फिर किसी ने धमकाकर युद्ध रुकवा दिया। शांति की तुलना युद्ध से नहीं की जा सकती, लेकिन दुष्ट के साथ दुष्टता का ही व्यवहार करना चाहिए, ऐसा शास्त्र कहते हैं।

अभी तक जब भी पाकिस्तान से भारत का युद्ध हुआ है, इसमें भारत ही जीता है। लेकिन, कभी राजनीतिक नेतृत्व ने इसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं की। पहला मौका है, जब देश का मौजूदा राजनीतिक नेतृत्व सेना के श्रेय को हड़पना चाहता है।

रामगोपाल बोले- जब सीज फायर हुआ ताे सबके दिमाग में था कि अब आतंकी हमले नहीं होंगे। लेकिन, जम्मू कश्मीर में सेना रोज आतंकवादियों को मार रही है। इसका मतलब है कि अभी भी रोजाना आतंकी सरहद के उस पार से इधर आ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा देश में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। ये (भाजपा) तो केवल चुनाव के लिए काम करती है।

प्रोफेसर ने मंच से 2 सवाल पूछे-

सांसद रामगोपाल ने कहा, अगर ऐसा नहीं है तो फिर सिर्फ एक पार्टी इसका श्रेय लेने की कोशिश क्यों कर रही है। सरकार सभी पार्टियों को विश्वास में लेकर तिरंगा यात्री निकालती। कर्नल सोफिया कुरैशी को इनके मंत्री ने गालियां दीं। हाईकोर्ट को इनके खिलाफ FIR के आदेश करने पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |