इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख ठगे

इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख ठगे
इंदौर। इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ 5 लाख से अधिक की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के फर्जी एप पर इन्वेस्टमेंट कर अच्छा प्रॉफिट देने के नाम पर धोखाधड़ी की। छत्रीपुरा पुलिस ने प्रकाश जोशी निवासी जोशी कॉलोनी की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल कॉलर के खिलाफ 5 लाख 32 हजार की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार प्रकाश पंडिताई करते हैं। उन्हें बातचीत में पता चला था कि फोरेक्स ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने से अच्छा प्रॉफिट होता है। इसके लिए उन्होंने एप सर्च किया। जनवरी 2025 में उन्हें ग्लोबल इन्वेस्ट एप के बारे में पता चला। उन्होंने इस पर आईडी बना ली। इसके बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आया। उसने अच्छा प्रॉफिट होने का भरोसा दिलाया। कॉल करने वाले ने बताया कि एप के अकाउंट वॉलेट में यह प्रॉफिट ट्रांसफर किया जाएगा। दूसरे दिन फिर दूसरे नंबर से कॉल आया। उसने भी इन्वेस्टमेंट के बारे में बताया और कहा कि एप पर आपके अकांउट के जरिए ही इन्वेस्ट करना है।

प्रकाश ने सबसे पहले एप पर बने अकाउंट में 2 हजार रुपए डाले। तब एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम श्रीकांत तिवारी बताया। उसने कहा कि मैं आपका पर्सनल इन्वेस्टमेंट असिस्टेंट हूं। अकाउंट से संबंधित काेई भी काम होने पर इसी नंबर पर कॉल करना। इसके बाद वह किसी ना किसी माध्यम से अच्छे प्रॉफिट का झांसा देकर रुपए डलवाता रहा। प्रकाश ने इस दौरान कुल 3 लाख 45 हजार रुपए अकाउंट में डाले। इस राशि पर खाते में करीब 20 प्रतिशत से ज्यादा का प्रॉफिट दिखाया गया।

प्रकाश ने रुपए निकालने की कोशिश की। लेकिन अकाउंट से रुपए नहीं निकले। इसके बाद श्रीकांत तिवारी को कॉल किया तो उसने कहा कि किसी तकनीकी कारण से रुपए नहीं निकल रहे होंगे। वह चेक करके बताएगा। बाद में उसने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। अन्य नंबरों पर भी कॉल किए। लेकिन सारे नंबर बंद मिले। बाद में उनका अकाउंट भी बंद कर दिया गया। उस पर जीरो ट्रांजैक्शन शो होने लगा।

दोस्त के रुपए भी लगवा दिए
पंडित प्रकाश जोशी ने ग्लोबल इन्वेस्ट एप पर अपने दोस्त संजय से भी 1 लाख 87 हजार रुपए जमा करा दिए। प्रकाश के प्रॉफिट के रुपए नहीं निकलने पर उन्होंने संजय से उनके रुपए निकालने के लिए कहा। लेकिन संजय के रुपए भी नहीं निकले। जिस पर दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को दोनों नंबरों के बारे में जानकारी देकर केस दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बोरगांव में वन विभाग की कार्रवाई:4 आरोपियों के घर से 50 हजार की अवैध सागौन लकड़ी जब्त     |     अपराधियों की जानकारी में जाति का उल्लेख न करें अफसर     |     इन्वेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख ठगे     |     16 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     PM मोदी के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड     |     जम्मू-कश्मीर में लश्कर के 3 आतंकी ढेर:तीनों शोपियां के थे     |     सऊदी पहुंचे ट्रम्प ने प्रिंस सलमान की तारीफ की     |     विराट की बदौलत क्रिकेट को मिली शोहरत:टी-20 युग में टेस्ट को बेस्ट बनाया     |     वृष संक्रांति 14 मई को:सूर्य का वृष राशि में प्रवेश, सूर्य को जल चढ़ाकर करें दिन की शुरुआत     |     सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने फिर मारी बाजी     |