चीन ने कहा- पाकिस्तान को हथियार नहीं भेजे:भारत से तनाव के दौरान कार्गो प्लेन भेजने को अफवाह बताया

चीन ने कहा- पाकिस्तान को हथियार नहीं भेजे:भारत से तनाव के दौरान कार्गो प्लेन भेजने को अफवाह बताया
इस्लामाबाद। चीन ने पाकिस्तान हथियार भेजने की खबरों को झूठा बताया है। चीनी सेना ने सोमवार को उन खबरों पर आपत्ति जताई है, जिसमें दावा किया गया था कि चीन का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन Xian Y-20 पाकिस्तान को हथियार भेज रहा है।

चीन के रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि ये सभी दावे बिल्कुल झूठे और निराधार हैं।

चीनी सेना ने इन अफवाहों को लेकर कई सोशल मीडिया पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिन पर लाल रंग में ‘अफवाह’ लिखा गया था।

इस बयान में चेतावनी दी गई है कि इंटरनेट कानून से परे नहीं है। जो भी सैन्य से जुड़ी अफवाहें फैलाएगा, उसे कानूनी जिम्मेदारी का सामना करना पड़ेगा।

दोनों देशों में सीजफायर और इससे पहले जारी टकराव के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

चीन बोला- सीजफायर से दोनों देशों को फायदा होगा
चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का स्वागत किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि सीजफायर से भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के हित पूरे होंगे। इससे इलाके में शांति और स्थिरता आएगी।

प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। उन्होंने कहा कि तनाव की शुरुआत के बाद से ही चीन संबंधित पक्षों से जुड़ा रहा है।

लिन जियान ने कहा कि 10 मई की रात को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने तनाव कम करने सीजफायर लागू करने के लिए विदेश मंत्री इशाक डार और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी।

ट्रम्प बोले- हमने परमाणु जंग रोक दिया
सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने परमाणु युद्ध रोक दिया है। उन्होंने कहा कि वे भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के साथ बिजनेस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     युवक ने खाया जहर, मौत     |     डेटिंग ऐप पर दोस्ती के बाद रेप:स्टूडेंट है आरोपी, विवाहित महिला के साथ की ज्यादती     |         |     ट्रांजिट पर रहेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव:उज्जैन से इंदौर आकर गोंदिया रवाना होंगे     |     इंदौर के यात्री पहुंचे केदारनाथ यात्रा पर:बोले-यहां डर जैसी कोई बात नहीं, सामान्य हैं हालात     |     मंच पर बेहोश हुए तमिल सुपरस्टार विशाल:इवेंट के चीफ गेस्ट बने थे     |     PM मोदी बोले- पानी और खून एक साथ नहीं बहेगा:तीनों सेनाएं अलर्ट पर     |     चीन ने कहा- पाकिस्तान को हथियार नहीं भेजे:भारत से तनाव के दौरान कार्गो प्लेन भेजने को अफवाह बताया     |     कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा:BCCI ने लिखा- थैंक्यू विराट, एक युग का अंत, विरासत जारी रहेगी     |     वैशाख पूर्णिमा:नदी स्नान और भगवान सत्यनारायण की कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, अन्न और छाते का करें दान     |