आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या

आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या
भोपाल। भोपाल के पिपलानी में 32 साल की बिट्‌टी जार्ज नाम की महिला ने 64 वर्षीय पति जार्ज कुरियन की सुपारी देकर हत्या करा दी। वारदात को बिट्‌टी की महिला किराएदार रेखा सूर्यवंशी और उसके प्रेमी संजय पाठक ने अंजाम दिया। संजय ने बुजुर्ग का गमछे से गला घोंटा, जबकि रेखा ने उसके पांव पकड़ लिए थे। पुलिस को गुमराह करने के लिए बुजुर्ग की पत्नी ने बाथरूम में पांव फिसलकर गिरने की बात कही थी।

हत्याकांड को 18 अप्रैल को अंजाम दिया गया। जबकि शनिवार को पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय पाठक को पुलिस ने एक दिन यानी रविवार तक की रिमांड पर लिया है। तीनों ने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। पति की हत्या करने के एवज में बिट्टी ने संजय और रेखा को 10 लाख की सुपारी दी थी। एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपए दिए जा चुके थे।

टीआई अनुराग लाल ने बताया कि, जार्ज भेल के रिटायर्ड अधिकारी थे। उनकी पहली पत्नी केरल में रहती हैं। उन्होंने बिट्‌टी से तब शाद की जब वह महज 17 साल की थी। दोनों की नौ साल की बेटी है। बिट्‌टी पूर्व में जार्ज के घर काम करती थी। बिट्‌टी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि जार्ज की हत्या के बाद वह अकेले जीना चाहती थी।

उसे उम्मीद थी कि पति की मौत के बाद उनका सारा पैसा, पैंशन और मकान उसे मिल जाएगा। बुजुर्ग पति छोटी-छोटी बातों पर उसे रोकता-टोकता और डांटता था। यही कारण था कि वह उससे निजात पाना चाहती थी। किराएदार रेखा सूर्यवंशी से पति की नजदीकियां भी उसे परेशान करती थीं। रेखा ने ही पति के चरित्र के संबंध में उसे अहम जानकारी दीं और पति की हत्या कर आराम से जीवन जीने की बात कही।

रेखा ने बनाई थी हत्या की योजना

रेखा के कहने पर जब पति की हत्या कराने के लिए बिट्‌टी राजी हो गई तो रेखा ने प्लान बनाया कि वह अपने प्रेमी संजय की मदद से जार्ज की हत्या करा देगी। इसके एवज में उन्हें 10 लाख रुपए चाहिए होंगे। बिट्‌टी ने शर्त रखी की हत्याकांड के बाद ही उन्हें रकम तब देगी जब पति की पेंशन उसके नाम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     आमला में आधा घंटा हुई बारिश:अदालत में पहुंचे लोग टीनशेड के नीचे छुपे     |     सीएम बोले-सेनाओं को छूट के चलते पाकिस्तान घुटनों पर आया     |     आधी उम्र की पत्नी ने कराई बुजुर्ग पति की हत्या     |     ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग:बोले- युद्ध चल रहा है, शर्म करो; मेकर्स ने मांगी माफी     |     16 साल बाद इतनी जल्दी आएगा मानसून:1 जून की जगह 27 मई को केरल पहुंचेगा     |     भारत पर हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा:सेना जवाब भी उसी तरह देगी     |     पाक के डिप्टी PM बोले- भारत-पाक सीजफायर पर सहमत     |     IPL फिर शुरू हुआ तो बेंगलुरु-चेन्नई में मुकाबले संभव:’प्लान B’ तैयार करने में जुटा BCCI     |     गौतम बुद्ध और उनके बूढ़े शिष्य का किस्सा:बुद्ध जयंती 12 मई को     |     10 MAY 2025     |