IPL में DC vs PBKS:पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी

IPL में DC vs PBKS:पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी
स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 58वें मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ, मैच भी 1 घंटे की देरी से शुरू हुआ।

2023 में इस मैदान पर दिल्ली ने पंजाब को 15 रन से हराया था। दोनों ही टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी। पंजाब ने अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराया था। वहीं, दिल्ली का मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था।

दोनों ही टीमें इस वक्त प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। श्रेयस अय्यर की टीम 11 मैचों में 7 जीत, 15 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे और अक्षर पटेल की टीम 11 मैचों में 6 जीत, 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीन मैचों में से कम से कम दो जीतने की जरूरत है। दूसरी ओर, दिल्ली को बचे हुए 3 मैच में से तीनों जीतने होंगे।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और विजयकुमार वैशाख।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और मोहित शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     युवक का गला काटा, परिजन को भेजा वीडियो     |     एमपी में कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ते का आदेश जारी     |     बैतूल में 634 जोड़े विवाह बंधन में बंधे:बारात में दूल्हों ने भी किया डांस     |     एमपी के मंत्री बोले- पाकिस्तान में रिश्तेदारियां नहीं करना चाहिए     |     ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने की होड़     |     चीन-तुर्किये के अलावा कोई भी देश PAK के साथ नहीं, इजराइल का भारत को साथ     |     IPL में DC vs PBKS:पंजाब ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी     |     वैशाख महीने के आखिरी तीन दिन होंगे महा पुण्यदायी     |     राजस्थान, पंजाब के बॉर्डर के पास बसे इलाकों में ब्लैकआउट     |     08 MAY 2025     |