बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत

बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत
बैतूल। बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बैतूल-भोपाल फोरलेन पर सड़क हादसा हो गया। निशाना डैम के पास इनोवा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार एक शादी समारोह में शामिल होकर काटोल से इटारसी जा रही थी, जबकि पिकअप वाहन शाहपुर से बैतूल की ओर आ रहा था। निशाना डैम के पास मोड़ पर दोनों तेज रफ्तार वाहन आमने-सामने भिड़ गए।

दोनों ड्राइवर गंभीर घायल, एयरबैग ने बचाई जान

हादसे में इनोवा चालक प्रकाश के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि पिकअप चालक कृष्णा इवने के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है। इनोवा में 5 लोग सवार थे, लेकिन एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई।

हादसे के बाद कुछ देर तक जाम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के चलते फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाकर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से आमने-सामने भिड़ गए। स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल-भोपाल हाईवे पर इनोवा और पिकअप की भिड़ंत     |     कांग्रेस ने खत्म किया मुख्य प्रवक्ता का पद     |     दो महिलाओं पर दरिंदगी, डंडे से मारपीट:एक ICU में भर्ती     |     जैकलीन ने कॉपी किए नोरा फतेही के डांस मूव्स     |     राहुल की नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला     |     कई राज्यों में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल     |     पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत को फुल सपोर्ट     |     IPL में हैदराबाद Vs दिल्ली मैच:SRH ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रेड्‌डी और शमी को ड्रॉप किया     |     जीवन में सुविधाएं नहीं, संतोष और शांति जरूरी है     |     05 MAY 2025     |