बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल

बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल
बैतूल। बैतूल के परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा झल्लार के पास हुआ। ट्रक ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर पलट गया। इस घटना में एक अन्य घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक अरुण ककोड़िया (30) और उसके 10 वर्षीय भतीजे हिमांशु की हादसे में मौत हो गई। घटना में हिमांशु के पिता बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अरुण और हिमांशु भीकुंड गांव से शादी में शामिल होने के लिए शाहपुर जा रहे थे। जब वे झल्लार के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक की ग्वालियर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

ट्रक पलटने के बाद ड्राइवर को मामूली चोटें आईं

हादसे में बाइक चला रहे अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक पर बैठे हिमांशु का पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी भी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया। ट्रक के चालक को मामूली चोटें आई हैं।

घायल का इलाज जारी

घायल बाबूलाल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |