दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर

दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर

सलमान खान के साथ फिल्म अंदाज अपना-अपना और भारत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर शहजाद खान ने हाल ही में एक्टर की फिल्में लगातार फ्लॉप होने पर रिएक्शन दिया है। उनका मानना है कि सलमान की फिल्में इसलिए फ्लॉप हो रही हैं, क्योंकि वो स्क्रिप्टिंग में ऐसे दोस्तों को अपने साथ बैठाते हैं, जिनके पास कोई काम नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि भले ही सलमान की फिल्में फ्लॉप हों, लेकिन सलमान कभी खत्म नहीं हो सकते।

हाल ही में इंडिया टुडे डिजिटल को दिए इंटरव्यू में शहजाद से सलमान की फ्लॉप फिल्मों पर सवाल किया गया, इस पर एक्टर ने कहा, ये सब नॉनसेंस है। ये पूरी तरह बकवास है। ये बात अलग है कि उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं, लेकिन सलमान खान कभी खत्म नहीं हो सकते। जब तक ऊपरवाला उन्हें न बुला ले, वो चलते रहेंगे। उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। टाइगर जिंदा है और हमेशा रहेगा। उनकी फिल्में आएंगी और सुपर-डूपर हिट रहेंगी। सलमान खान के खत्म होने पर बात करना पूरी तरह बकवास है। उनके खिलाफ बोलकर लोग यू-ट्यूब पर अपनी दुकानें चला रहे हैं। हमें उन्हें संजीदगी से नहीं लेना चाहिए।

आगे शहजाद खान ने कहा है, उनकी जो भी स्क्रिप्ट गलत रही हैं वो इसलिए क्योंकि वो उन लोगों को साथ बैठाते हैं, जिनके पास कोई काम नहीं है। मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक एक्टर हैं, जिन्हें उन्होंने सिकंदर से ब्रेक दिया है। उस इंसान ने कहा था, भाई मेरे पास काम नहीं है, और सलमान ने कहा था, सिकंदर करो। ये हैं वो। वो बिना मतलब के मदद करते हैं। वो वफादारी नहीं चाहते। उनका मानना है कि ऊपरवाला देने वाला है। वो कभी मतलब के लिए मदद नहीं करते।

बताते चलें कि सलमान खान हमेशा से दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बॉबी देओल, फराज खान, महेश मांजरेकर जैसे कई लोगों की मदद की थी। सलमान की सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। यही वजह रही कि चंद दिनों में ही फिल्म को सिनेमाघरों से उतारा जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |