राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी

राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी
बॉस्टन, अमेरिका। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से सिख युवक ने ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सवाल किया था।

राहुल गांधी ने माना कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी। करीब दो हफ्ते पहले अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल से ऑपरेशन ब्लू स्टार पर सवाल पूछा गया था।

इस पर उन्होंने कहा- जो भी गलतियां 80 के दशक में कांग्रेस से हुईं, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। इस कार्यक्रम का वीडियो रविवार को वायरल हुआ।

इसके बाद, बीजेपी IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा- अब राहुल गांधी की आलोचना सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी होने लगी है।

सिख युवक ने कहा- कांग्रेस सरकार में अभिव्यक्ति की आजादी नहीं थी

पिछले महीने अप्रैल में राहुल गांधी ब्राउन यूनिवर्सिटी के एक ओपन इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान एक कार्यक्रम में सिख युवक ने राहुल गांधी से पुराने बयान का हवाला देते हुए कहा- आप सिखों की बात करते हैं, लेकिन आप सिखों के बीच डर पैदा करते हैं कि बीजेपी क्या करेगी। हमें अभिव्यक्ति की आजादी चाहिए, जो कांग्रेस के राज में नहीं थी।

युवक ने आगे कहा- आनंदपुर साहिब रेजोल्यूशन दलित अधिकारों की बात करता है, लेकिन कांग्रेस ने उसे अलगाववादी करार दिया। वहीं कोर्ट ने सज्जन कुमार को सजा दी, लेकिन कांग्रेस में आज भी कई सज्जन कुमार जैसे लोग हैं।

राहुल गांधी बोले- 80 के दशक में जो हुआ, वो गलत था
इस पर राहुल गांधी ने कहा- मुझे नहीं लगता कि सिख किसी चीज से डरते हैं। कांग्रेस की ये गलतियां तब की हैं, जब मैं वहां नहीं था, लेकिन कांग्रेस के इतिहास में जो कुछ भी गलत हुआ, मैं उसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।

सिख दंगों में 3 हजार से ज्यादा सिख मारे गए: सरकारी आंकड़ा
1980 के दशक में इंदिरा गांधी सरकार ने पंजाब में उग्रवाद के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इसमें भिंडरांवाले की मौत हुई थी और अकाल तख्त को भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या हुई और देशभर में सिख विरोधी दंगे भड़के। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन दंगों में 3,000 से ज्यादा सिख मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     05 MAY 2025     |     बैतूल में ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत:एक घायल     |     नीट-यूजी 2025- आसान लेकिन लेंदी रहा पेपर     |     गाड़ी सहित साढ़े 9 लाख लूटे:75 वर्षीय बर्तन व्यापारी पर तीन बदमाशों ने किया हमला     |     दोस्तों के चक्कर में डूब रहा सलमान का करियर     |     राहुल गांधी ने माना- ऑपरेशन ब्लू-स्टार गलती थी     |     भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले     |     जेलेंस्की बोले- मॉस्को आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा गारंटी नहीं     |     IPL में PBKS vs LSG:आकाश सिंह को दूसरा विकेट, प्रियांश और इंग्लिस को कैच कराया     |     बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले:यात्रा में मिलिट्री बैंड बजा     |