‘पाकिस्तान-जिंदाबाद’ नारे का विवाद, TI का बयान वायरल

‘पाकिस्तान-जिंदाबाद’ नारे का विवाद, TI का बयान वायरल
इंदौर। इंदौर में शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक गोलू शुक्ला के सामने पार्षद को सदर बाजार थाने के टीआई ये कहते नजर आ रहे हैं कि क्या मेरी रगों में मुस्लिम खून बह रहा है?

दरअसल, ये वीडियो कुछ दिन पहले का है। इंदौर में आतंकवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे। वीडियो शुक्रवार का शहर के वार्ड 58 स्थित बड़वाली चौकी का बताया जा रहा था।

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बड़वाली चौकी पर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान जब पार्षद ने ‘पाकिस्तान’ कहा, तो कुछ समर्थकों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ की जगह ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा दिए। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर कादरी सहित दो लोगों की गिरफ्तारी भी की थी।

विधायक के सामने टीआई बोले

बुधवार को जब विधायक गोलू शुक्ला थाने पहुंचे, तब उनके सामने ही एक पार्षद और टीआई के बीच तनातनी हो गई थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है। पहले तो टीआई पार्षद को पहचान ही नहीं सके। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि वह पार्षद हैं।

इस पर पार्षद ने कहा कि मैंने आपको कई बार फोन किया, लेकिन आपने फोन नहीं उठाया। इस बीच बात बढ़ी, इस पर टीआई ने कहा कि आप जिस मुद्दे को लेकर यहां आए हैं, उस पर बात करें और कहा कि क्या वो लोग मेरे रिश्तेदार लगते हैं या आप मेरे रिश्तेदार लगते हैं। जिसके बाद टीआई ने अपना हाथ दिखाते हुए कहा कि क्या मेरी रगों में मुस्लिम खून बह रहा है?। शनिवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़े

इंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे लगाने का वीडियो:भाजपा विधायक ने दर्ज कराई FIR; कांग्रेस पार्षद ने किया था पहलगाम हमले के खिलाफ प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 MAY 2025     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |