पंचतत्व में विलीन हुईं अनिल और बोनी कपूर की मां:नम आंखों से परिवार और सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुईं अनिल और बोनी कपूर की मां:नम आंखों से परिवार और सेलेब्स ने दी अंतिम विदाई

बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार, 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। विले पार्ले श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के साथ ही तमाम सेलेब्स ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

परिवार का कहना है कि वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बोनी कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा, ‘2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मला कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल और पूर्ण जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, एक दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनका स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब था। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।’

 

1955 में हुई थी सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर

साल 1955 में फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर और निर्मल कपूर की शादी हुई थी। उनके के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे, बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर और एक बेटी रीना कपूर। वह सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर की दादी थीं।

धूमधाम से मनाया गया था 90वां जन्मदिन

पिछले साल निर्मल कपूर ने अपने जीवन के 90 वर्ष पूरे किए थे। इस खास मौके पर कपूर परिवार ने बड़े धूमधाम से जश्न मनाया था। बेटे बोनी कपूर और अनिल कपूर ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के जरिए मां के लिए इमोशनल मैसेज लिखकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |