युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, केस दर्ज

युवती से छेड़छाड़ और मारपीट, केस दर्ज
इंदौर। इंदौर के तिलकनगर में रहने वाली एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ और ब्लैकमेल कर रुपए वसूलने और मारपीट का केस दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने तीन साल पहले उसके फोटो लिए थे। उसे वायरल करने के नाम पर उसने 1 लाख रुपए वसूले। गुरुवार को वह उसे मिलने बुला रहा था। जब मिलने पहुंची तो और रुपए की मांग की। इनकार करने पर मारपीट कर दी।

तिलक नगर पुलिस ने 21 साल की युवती की शिकायत पर लखन उर्फ विशाल सोलंकी निवासी ग्राम अरोलिया शाजापुर के खिलाफ 119(1),296,115(2),351(3) की धाराओं में केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि आरोपी 2021 में स्कीम नंबर 140 में रहने आया। उसका फ्लैट युवती के फ्लैट के ऊपर था। जान पहचान के बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

बाद में लखन और युवती के बीच अफेयर हो गया। इस बीच आरोपी ने कुछ फोटो लेकर अपने पास रख लिए। 2024 में लखन फ्लैट खाली कर चला गया। इसके बाद से वह मोबाइल पर कॉल कर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके एवज में उसने रुपए मांगे। पीड़िता ने उसे अलग-अलग करीब एक लाख रुपए दिए।

गुरुवार को लखन ने मॉस्क अस्पताल के पास पीड़िता को बुलाया। यहां पर और रुपए की मांग करने लगा। लखन ने वहीं मारपीट करना शुरू कर दी। इस दौरान राहगीरों ने दोनों को अलग किया। मौके पर पुलिस पहुंची तब पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     जंगल में मिला तेंदुए का शव:बीट गार्ड के सर्चिंग अभियान के दौरान मिला     |     महिला ने 7 महीने में 25 शादी की:कैश-जेवर लेकर भाग जाती थी     |     जस्टिस रमण बोले-परेशान करने के लिए एमपी हाईकोर्ट तबादला किया     |     अक्षय ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा     |     पोस्टर वॉर- कांग्रेस ने जयशंकर को जयचंद कहा:BJP ने राहुल को मीर जाफर बताया था     |     मुर्शिदाबाद में TMC नेता ने कराई हिंसा:113 घरों को नुकसान     |     पाकिस्तान में फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर     |     CSK Vs RR- धोनी के टी-20 में 350 छक्के पूरे     |     21 मई को अस्त होगा अगस्त्य तारा     |     20 MAY 2025     |