भार्गव समाज ने आरती-पूजन कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव

बैतूल। भार्गव सभा बैतूल द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्य सुधीर भार्गव के निवास पर जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम का विधि-विधान से पूजन कर आरती की गई। समाज के अध्यक्ष दीपक भार्गव ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ने जन्म लिया था। जन्म के समय इनका नाम राम रखा गया था। कुछ समय बाद जब राम को महादेव ने परशु नामक शस्त्र दिया, तो राम जी को परशुराम कहा जाने लगा। इसका अर्थ यह है कि परशुराम जी के जन्म पर परशुराम जयंती मनाई जाती है।
समाज के कोषाध्यक्ष गोपाल भार्गव ने बताया कि भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। पौराणिक मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए उनकी शक्तियां अक्षत मानी जाती है। महादेव ने राम को परशु जिसे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं, भेंट की थी। परशु मिलने के बाद उनका नाम परशुराम पड़ गया, अर्थात परशु रखने वाला राम। तभी से उन्हें परशुराम कहा जाने लगा। माना जाता है कि पृथ्वी पर साधु-संतो और ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में जन्म लिया था।
इसके पश्चात् प्रसादी वितरण कर उपस्थित सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया। आयोजन में मुख्य रूप से शैलेन्द्र, अनिल, बाबू, मनोज, निधीष, राजेश, चेतन, मयूर, जितिन, गौरव, आयुष, प्रथम, शुभम, श्रीमति लता, दीप्ति, कविता, दीपा, मीरा, अर्चना-निधीष, श्वेता, स्वाति, रेणु, रश्मि, प्राची एवं रियोना भार्गव उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन के लिए सुधीर- स्वाति भार्गव का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     भार्गव समाज ने आरती-पूजन कर मनाया परशुराम जन्मोत्सव     |     30 APR 2025     |     29 APR 2025     |     IPL मैच में सट्टेबाजी, चौके-छक्के पर लगाते थे दांव: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सीएम बोले- चूहों की तरह कायराना हरकत कर गए     |     भोपाल में रह रहे 3 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान     |     MP में बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले     |     छात्रा को मनचलों ने चलती बाइक पर मारी लात:कहा- उठाकर ले जाएंगे     |     ‘साजिद खान ने घर बुलाकर कपड़े उतारने को कहा’:​​​​​​​एक्ट्रेस नवीना बोले     |     पाकिस्तान की मांग- पहलगाम हमले की जांच चीन-रूस करें     |