IPL मैच में सट्टेबाजी, चौके-छक्के पर लगाते थे दांव: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

IPL मैच में सट्टेबाजी, चौके-छक्के पर लगाते थे दांव: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बैतूल। सारणी पुलिस ने आईपीएल मैचों में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन झारिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

पहले मामले में पुलिस ने सारणी के पास ग्राम वाकुड़ में हनुमान मंदिर के पास से संतोष इवने (30 वर्ष) को पंजाब बनाम कोलकाता मैच में सट्टा लगाते पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, हिसाब की पर्ची और 2000 रुपए नकद जब्त किए गए।

दूसरी कार्रवाई में मोरडोंगरी रोड से रामभरोसे भोरसे (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से वीवो मोबाइल, डायरी और 900 रुपए नकद मिले।

चौकों-छक्कों पर भी दांव लगाते थे
तीसरे मामले में आजाद नगर पाथाखेड़ा से सुजल बाबरिया (21 वर्ष) को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच पर सट्टा लगाते पकड़ा गया। उसके पास से रियलमी मोबाइल, डायरी और 2000 रुपए बरामद हुए। बताया जा रहा है कि आरोपी आईपीएल मैचों में लगने वाले चौकों-छक्कों पर भी दांव लगाते थे।

सटोरियों के खिलाफ पहली कार्रवाई
आईपीएल के शुरू होने के बाद पूरे जिले में यह सटोरियों के खिलाफ पहली कार्रवाई है। जिले भर से इन मैचों में दांव लगाने की खबरें तो आ रही थी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, वंशज श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     IPL मैच में सट्टेबाजी, चौके-छक्के पर लगाते थे दांव: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सीएम बोले- चूहों की तरह कायराना हरकत कर गए     |     भोपाल में रह रहे 3 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान     |     MP में बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले     |     छात्रा को मनचलों ने चलती बाइक पर मारी लात:कहा- उठाकर ले जाएंगे     |     ‘साजिद खान ने घर बुलाकर कपड़े उतारने को कहा’:​​​​​​​एक्ट्रेस नवीना बोले     |     पाकिस्तान की मांग- पहलगाम हमले की जांच चीन-रूस करें     |     ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल     |     बुमराह मुंबई के हाईएस्ट विकेट टेकर बने:सूर्या के IPL में 4 हजार रन पूरे     |     हनुमान जी की लंका यात्रा की सीख:सफल होना चाहते हैं तो कठिन समय में धैर्य न छोड़ें, योजना बनाएं और भगवान का ध्यान करके काम शुरू करें     |