ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल

ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल

ईरान के सबसे बड़े व्यवसायिक बंदरगाह बंदर अब्बास पर हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थों के स्टोरेज में लापरवाही से यह हादसा हुआ।

ईरानी अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट बंदर अब्बास पोर्ट के ठीक बाहर शाहिद राजाई पोर्ट के सिना कंटेनर यार्ड में हुआ। यहां पर ट्रांसपोर्ट कंटेनर्स को रखा जाता है, जिसमें ऑयल और अन्य पेट्रोकेमिकल फेसिलिटी भी है।

ईरानी मीडिया ने बताया कि विस्फोट की वजह से किसी एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचा। ईरान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से जरूरी इक्विपमेंट नहीं मिल पाते हैं, इस वजह से यहां पर अक्सर इंडस्ट्रीयल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

अमेरिका-ईरान के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम पर तीसरी बार बातचीत हुई, अगली मुलाकात यूरोप में होगी

अमेरिका और ईरान ने शनिवार को ओमान में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को बातचीत की। दोनों देशों ने कहा कि समझौते की बातचीत आगे बढ़ी है। ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि ये इन चर्चाएं पहले से कहीं अधिक विस्तार से हुई हैं।

एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों ने जल्द ही यूरोप में फिर से मिलने पर सहमति जताई है। हालांकि दोनों पक्षों के बयान यह भी बताते हैं कि अभी काफी काम बाकी है।

इन वार्ताओं में मध्यस्थता कर रहे ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘मुख्य सिद्धांतों, उद्देश्यों और तकनीकी चिंताओं’ पर चर्चा हुई है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मस्कट में हुई बातचीत के बाद सरकारी टेलीविजन से कहा कि यह दौर पहले की तुलना में कहीं अधिक गंभीर था। हम धीरे-धीरे ज्यादा विस्तृत और तकनीकी चर्चाओं की तरफ जा रहे हैं।

व्हाइट हाउस में हुई तीखी नोकझोंक के बाद पहली बार मिले ट्रम्प-जेलेंस्की, पोप के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से शनिवार को रोम में मुलाकात की। दोनों नेता पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। इसकी एक तस्वीर भी जारी हुई है। इसमें दोनों बातचीत कर रहे हैं। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि यह मुलाकात अच्छी रही और इसके ऐतिहासिक बनने की संभावना है।

उन्होंने X पर लिखा- ट्रम्प के साथ अच्छी मुलाकात रही। हमने बहुत सी बातों पर अकेले में चर्चा की। उम्मीद है कि जिन मुद्दों पर बात हुई, उन पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने लोगों की जिदगी की रक्षा करना, पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम लागू करना हमारा लक्ष्य है। हमें ऐसी मजबूत और टिकाऊ शांति बनानी है जो फिर कभी युद्ध न होने दे। यह मुलाकात ऐतिहासिक बन सकती है अगर हम मिलकर अच्छे नतीजे हासिल करें। धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रम्प।

इससे पहले ट्रम्प और जेलेंस्की के बीच 28 फरवरी को मुलाकात हुई थी। जेलेंस्की मिनरल डील पर साइन करने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     IPL मैच में सट्टेबाजी, चौके-छक्के पर लगाते थे दांव: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सीएम बोले- चूहों की तरह कायराना हरकत कर गए     |     भोपाल में रह रहे 3 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान     |     MP में बदला मौसम, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले     |     छात्रा को मनचलों ने चलती बाइक पर मारी लात:कहा- उठाकर ले जाएंगे     |     ‘साजिद खान ने घर बुलाकर कपड़े उतारने को कहा’:​​​​​​​एक्ट्रेस नवीना बोले     |     पाकिस्तान की मांग- पहलगाम हमले की जांच चीन-रूस करें     |     ईरान के बंदरगाह पर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई, 800 से ज्यादा घायल     |     बुमराह मुंबई के हाईएस्ट विकेट टेकर बने:सूर्या के IPL में 4 हजार रन पूरे     |     हनुमान जी की लंका यात्रा की सीख:सफल होना चाहते हैं तो कठिन समय में धैर्य न छोड़ें, योजना बनाएं और भगवान का ध्यान करके काम शुरू करें     |