पहलगाम हमला–सरकार ने सुरक्षा में चूक मानी

पहलगाम हमला–सरकार ने सुरक्षा में चूक मानी
पहलगाम/नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को माना कि पहलगाम हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आईबी और गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने हमले के बारे में जानकारी दी।

विपक्ष ने कहा कि वे सरकार के साथ हैं। विपक्षी सांसदों ने आतंकी कैंपों को नष्ट करने की मांग की। कहा की सरकार सरकार आतंक के खिलाफ कड़े कदम उठाए।

सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने बताया कि हर एक्शन पर सरकार को पूरा सपोर्ट है। सर्वदलीय बैठक दो घंटे चली। बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

उधर, वायुसेना ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। इसे आक्रमण नाम दिया गया है। इसमें अंबाला (हरियाणा) और हाशीमारा (पश्चिम बंगाल) की दो राफेल स्क्वॉड्रन हिस्सा लेंगी।

भारत ने गुरुवार दोपहर INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल की टेस्टिंग की। टेस्टिंग सफल रही। सतह से समुद्र पर हमला करने का सफल परीक्षण किया गया।

इससे पहले भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने गुरुवार रात दहशत में काटी। कराची एयरबेस से 18 फाइटर जेट भारत से लगी सीमा की तरफ के पाक एयरफोर्स स्टेशनों पर भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल-इंदौर हाईवे पर बेकाबू हुआ ट्रक गुमठियों में घुसा     |     ब्लास्ट की साजिश के आरोपी को जयपुर ले गई NIA     |     पीएम मोदी को खून से लिखा पत्र:पहलगाम हमले का दर्द     |     वरुण @38, 4 बार रिजेक्ट फिर भी नताशा से शादी     |     मधुबनी से PM मोदी ने दिया आतंकियों को कड़ा संदेश     |     पहलगाम हमला–सरकार ने सुरक्षा में चूक मानी     |     पाकिस्तान पीएम बोले- सिंधु जल समझौते पर पाबंदी सही नहीं     |     IPL में RCB vs RR:संदीप शर्मा को 2 विकेट, पडिक्कल और पाटीदार को पवेलियन भेजा     |     एक व्यक्ति अपने पिता के दाह संस्कार के लिए चंदन की लकड़ियां खोजते हुए युधिष्ठिर के पास पहुंचा     |     24 APR 2025     |