कांग्रेस विधायक बोले-शहरों,बाजारों में घुस रहे चीते

कांग्रेस विधायक बोले-शहरों,बाजारों में घुस रहे चीते
भोपाल। श्याेपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से दो चीतों पावक और प्रभाष को शनिवार को सीएम डॉ मोहन यादव ने मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा। कूनो से गांधी सागर सेंचुरी में चीतों की शिफ्टिंग को सरकार बड़ी उपलब्धि बता रही है। वहीं, श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने चीता प्रोजेक्ट को पैसों की बर्बादी बताया है।
बाबू जंडेल ने कहा- अगर केन्द्र सरकार को लाना था तो टाइगर लाते। हमारे पास में राजस्थान सवाई माधौपुर के रणथंबौर में टाइगर है। वो टाइगर आना चाहिए। चीता के नाम से तो सरकार ने करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए।

बाबू जंडेल ने कहा, वहां के जो वनवासी, आदिवासी भाई हैं। उन्हें वन विभाग और प्रशासन चीता के नाम से परेशान कर रहा है। जनता परेशान है चीता के नाम से भाजपा की सरकार गुमराह कर रही है। किसान लोग खेतों में नही जा पाते हैं। अभी एक वीडियो आपने देखा होगा, जिसमें एक मां खेतों में काम कर रही थी, उसके बच्चे को पकड़ लिया। उस मां ने संघर्ष करके अपने बच्चे को बचाया।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पावक और प्रभास को गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को पावक और प्रभास नाम के दो चीतों को गांधी सागर अभयारण्य के बाड़े में छोड़ा। पिंजरा खुलते ही एक एक करके दोनों ही चीतों ने बाड़े में दौड़ लगा दी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने पिंजरे का लिवर दबाकर गेट खोला। जिसके बाद एक चीता बाहर आया और दौड़ लगा दी। वह थोड़ी दूर जाकर रुका, फिर पलटकर देखा। कुछ ही देर में सीएम ने दूसरे पिंजरे का गेट खोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     24 APR 2025     |     बस ने सड़क किनारे खड़े ITI छात्र को कुचला     |     कांग्रेस विधायक बोले-शहरों,बाजारों में घुस रहे चीते     |     बस ड्रायवर ने टीचर से किया दुष्कर्म:ब्लैकमेल करने पर आत्मदाह का प्रयास     |     नरवाई जलाने में MP पूरे देश में टॉप पर:प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन     |     पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा:बोले- कश्मीर बन रहा नर्क     |     पहलगाम हमले में 2 लोकल, 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल     |     अमेरिका लेकर रूस तक भारत के सपोर्ट में:पुतिन , ट्रम्प ने कहा- हम भारत के साथ     |     IPL में SRH vs MI:क्लासन और अभिनव मनोहर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की     |     24 अप्रैल को एकादशी व्रत:परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है वरुथिनि एकादशी का व्रत     |