नरवाई जलाने में MP पूरे देश में टॉप पर:प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन

नरवाई जलाने में MP पूरे देश में टॉप पर:प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन
इंदौर। देश में नरवाई जलाने के मामले में मध्य प्रदेश नंबर एक पर है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आइएआरआइ) के कन्सोर्टियम फॉर रिसर्च ऑन एग्रो-ईकोसिस्टम मानीटरिंग एंड माडलिंग फ्रॉम स्पेस (सीआरईएएमएस) के बुलेटिन से यह खुलासा हुआ है। नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सीआरईएएमएस बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश में अभी तक गेहूं की पराली यानि नरवाई जलाने की 20422 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं।

वहीं मप्र में नरवाई जलाने के मामले में विदिशा नंबर-1 पर है। उज्जैन तीसरे और सफाई में नंबर-1 इंदौर नरवई जलाने के मामले में 5वें नंबर पर है। नरवई जलाने को लेकर यह चौंकाने वाली रिपोर्ट 21 अप्रैल को सामने आई है।

बता दें कि सीआरईएएमएस गेहूं के अवशेष जलाने के कारण होने वाली सक्रिय आग की घटनाओं की सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग से निगरानी करता है। इन घटनाओं का आकलन मानक प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाता है।

सीआरईएएमएस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में नरवाई जलाने में सबसे आगे विदिशा में 1 से 21 अप्रैल तक 3181 घटनाएं हो चुकी हैं। इंदौर में 1 से 21 अप्रैल तक 1281 घटनाएं हो चुकी हैं। यह पिछले साल के मुकाबले लगभग 4 गुना ज्यादा हैं। 2024 में इंदौर में नरवई जलाने की मात्र 387 घटनाएं दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     24 APR 2025     |     बस ने सड़क किनारे खड़े ITI छात्र को कुचला     |     कांग्रेस विधायक बोले-शहरों,बाजारों में घुस रहे चीते     |     बस ड्रायवर ने टीचर से किया दुष्कर्म:ब्लैकमेल करने पर आत्मदाह का प्रयास     |     नरवाई जलाने में MP पूरे देश में टॉप पर:प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन     |     पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा:बोले- कश्मीर बन रहा नर्क     |     पहलगाम हमले में 2 लोकल, 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल     |     अमेरिका लेकर रूस तक भारत के सपोर्ट में:पुतिन , ट्रम्प ने कहा- हम भारत के साथ     |     IPL में SRH vs MI:क्लासन और अभिनव मनोहर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की     |     24 अप्रैल को एकादशी व्रत:परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है वरुथिनि एकादशी का व्रत     |