पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा:बोले- कश्मीर बन रहा नर्क

पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा:बोले- कश्मीर बन रहा नर्क

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बड़े सितारों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि मासूमों की हत्या करना पूरी मानवता की हत्या के समान है।

सलमान खान ने एक्स पर लिखा, ‘ धरती का स्वर्ग कश्मीर अब नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक भी मासूम को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।’

शाहरुख खान ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा, ‘पहलगाम में हुई हिंसा के कपटी और अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसे समय में, हम केवल पीड़ित परिवारों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें और इस जघन्य कृत्य के खिलाफ इंसाफ सुनिश्चित करें।’

आमिर खान की टीम की तरफ से ही इस मामले में रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने लिखा, हम पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से बेहद हैरान और परेशान हैं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक लोग गंभीर पीड़ा और दुख का सामना कर रहे हैं। हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।’

वहीं, कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। संजय दत्त, अजय देवगन, जावेद अख्तर और प्रियंका चोपड़ा सहित कई हस्तियों ने इस हमले को बेहद दर्दनाक बताया है और मोदी सरकार से न्याय की मांग की है।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल की दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रेजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो फॉरेन टेररिस्ट और दो लोकल आतंकी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     24 APR 2025     |     बस ने सड़क किनारे खड़े ITI छात्र को कुचला     |     कांग्रेस विधायक बोले-शहरों,बाजारों में घुस रहे चीते     |     बस ड्रायवर ने टीचर से किया दुष्कर्म:ब्लैकमेल करने पर आत्मदाह का प्रयास     |     नरवाई जलाने में MP पूरे देश में टॉप पर:प्रदेश में नरवई जलाने में विदिशा नंबर वन     |     पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सलमान खान का गुस्सा:बोले- कश्मीर बन रहा नर्क     |     पहलगाम हमले में 2 लोकल, 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल     |     अमेरिका लेकर रूस तक भारत के सपोर्ट में:पुतिन , ट्रम्प ने कहा- हम भारत के साथ     |     IPL में SRH vs MI:क्लासन और अभिनव मनोहर ने फिफ्टी पार्टनरशिप की     |     24 अप्रैल को एकादशी व्रत:परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है वरुथिनि एकादशी का व्रत     |