टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच

टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच

एक्टर टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा है। मुंबई पुलिस को ऐसी खबर मिली थी। दरअसल, पुलिस कंट्रोल रूम में एक अनजान शख्स ने कॉल करके बताया कि उसे एक्टर को मारने के लिए दो लाख रुपए की सुपारी मिली है।

खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फोन करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि फोन पर दी गई सूचना फर्जी थी।

आरोपी मनीष कुमार सुजिंदर सिंह ने खार पुलिस स्टेशन में कॉल करके पुलिस को बताया था कि सिक्योरिटी कंपनी ट्रिग के कुछ लोग टाइगर को मारना चाहते हैं। कंपनी ने उसे टाइगर को मारने के लिए दो लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ झूठी खबर फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है और ज्यादा जानकारी के लिए जांच कर रही है। आरोपी मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है।

पूरी घटनाक्रम पर बात करते हुए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस निमित गोयल ने बताया कि पुलिस को सोमवार को कॉल आई थी। खबर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। टीम ने आरोपी को पकड़ लिया है और वेरिफिकेशन में खबर झूठी निकली है।

इस पूरी घटना पर टाइगर या उनकी फैमिली की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। एक्टर की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही बागी-4 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 सितंबर को थियेटर में आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     बैतूल में भोपाल की लैब असिस्टेंट ट्रेन से गिरी:भीड़ के कारण गेट पर बैठी थी     |     एमपी का सबसे बड़ा सीरियल किलर टेलर:34 लोगों का कत्ल किया     |     इंदौर के होटल में मिली नकली नोट की फैक्ट्री     |     टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा, गिरफ्तारी के बाद बताया सच     |     UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्‍ट जारी:शक्ति दुबे टॉपर     |     धनखड़ बोले- संसद ही सुप्रीम, उससे ऊपर कुछ नहीं:सांसद असली मालिक     |     जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 20 मौतों की आशंका     |     मोदी सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे:21 तोपों की सलामी दी गई     |     IPL में LSG vs DC:मुकेश कुमार को 1 ओवर में 2 विकेट     |     गुरुवार और एकादशी का 24 अप्रैल को     |