कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल

कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल
बैतूल। बैतूल जिले के कोतवाली थाना परिसर में शुक्रवार शाम एक युवक ने दो पुलिसकर्मियों पर शराब की बोतल से हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4:45 बजे दो युवक थाने पहुंचे। उनमें से एक ने एसआई पंचम सिंह उइके से शिकायत करते हुए कहा कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई है और वह रिपोर्ट दर्ज कराना चाहता है। एसआई ने उसे बैठने को कहा और रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।

इसी दौरान युवक का व्यवहार अचानक बदल गया। उसने कमर में फंसी हुई शराब की बोतल निकाली और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो युवक ने पहले आरक्षक हर्षित डांगे के सिर पर बोतल दे मारी। बोतल के टुकड़े एसआई उइके को भी लगे, जिससे वह घायल हो गए।

हमलावर युवक हिरासत में

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल पुलिसकर्मियों को जल्दबाजी में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     19 APR 2025     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |