पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आएंगे आमिर खान

पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आएंगे आमिर खान
आमिर खान पहली बार साउथ एक्टर रजनीकांत और नागार्जुन के साथ नजर आएंगे। आमिर अब बॉलीवुड के बाद साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर रहे हैं। एक्टर जल्द ही साउथ की फिल्म कुली में रजनीकांत और नागार्जुन के साथ नजर आने वाले हैं।

रजनीकांत की फिल्म कुली काफी बज में है। इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन के अलावा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर उपेंद्र भी नजर आएंगे। उपेंद्र ने फिल्म में आमिर की एंट्री कंफर्म की है। इस फिल्म में आमिर खान कैमियो रोल में नजर आएंगे।

कन्नड़ एक्टर ने बताया आमिर हैं फिल्म का हिस्सा

कन्नड़ एक्टर उपेंद्र राव ने हाल ही में अपनी फिल्म 45 को प्रमोट करते टाइम अपकमिंग फिल्म कुली के बारे में भी बात की। इस दौरान एक्टर ने रजनीकांत के साथ काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म कुली में आमिर खान की भी एंट्री होने वाली है। हालांकि वह बस कैमियो रोल में दिखेंगे।

रजनीकांत के साथ काम मिलने से खुश हैं उपेंद्र

उपेंद्र अपनी फिल्म 45 को प्रमोट करने के लिए हैदराबाद में थे। इस दौरान उन्होंने रजनीकांत की फिल्म कुली के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने रजनीकांत की वजह से ही फिल्म के लिए हां कही। उन्होंने रजनीकांत को द्रोणाचार्य बताया और खुद को एकलव्य। एक्टर ने कहा, ‘मैंने कुछ और नहीं मांगा। लोकेश (डायरेक्टर) आए और कहानी सुनाई, लेकिन रजनीकांत के साथ खड़े होना ही मेरे लिए काफी है। वो मेरे लिए द्रोणाचार्य हैं। मैं शुक्रगुजार हूं।’

‘कुली’ 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित फिल्म कुली 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म कुली में रजनीकांत नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा उपेंद्र राव लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में श्रुति हासन , सत्यराज, सौबिन शाहिर समेत कई कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |