मंत्री विजयवर्गीय बोले- लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय बोले- लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी
भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रही लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी। सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया है। अब हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच पात्र महिलाओं के खाते में 1250 रुपए की राशि डाली जाएगी।

मंगलवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ किया कि महिलाओं को योजना के तहत पैसे मिलते रहेंगे। बुधवार (16 अप्रैल) को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला में कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खाते में अप्रैल महीने की राशि ट्रांसफर करेंगे।

कांग्रेस ने कहा था- नीयत बदली या कर्ज बढ़ा
दरअसल, पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 10 तारीख को राशि डाली जाती थी। इस बार तय तिथि गुजरने के बाद भी राशि न आने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताते हुए कहा था- क्या कर्ज में कमी हो गई या सरकार की नीयत बदल गई?

इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि योजना को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है। अब सरकार ने तय किया कि हर महीने 10-15 तारीख के बीच राशि महिलाओं के खाते में डाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     16 APR 2025     |     भारत सरकार की तय लिमिट से चिचोली, आमला, भीमपुर में 15 करोड़ अधिक खर्च     |     स्किन क्लीनिक की आड़ में चला रहा था दवा रैकेट     |     बैतूल ने राजस्व संग्रहण में बनाया रिकॉर्ड     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले- लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी     |     एमपी में कल से लू चलेगी, ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म रहेंगे:रतलाम के सैलाना में हुई हल्की बारिश; इंदौर-उज्जैन में पारा 40 डिग्री पार     |     कंगना बोलीं- नेहरू को अंबेडकर से जलन थी:उनका अपमान कर कैबिनेट से निकाला     |     योगी बोले- वक्फ की जमीनों पर मकान बनवाएंगे     |     चीन ने बोइंग जेट की डिलीवरी लेने से इनकार किया     |     IPL में PBKS vs KKR:पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी     |