60 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग:शख्स की 19वीं फ्लोर से गिरकर मौत

60 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग:शख्स की 19वीं फ्लोर से गिरकर मौत
मुंबई। साउथ मुंबई के करी रोड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची है। आग 60 मंजिला बिल्डिंग के 19वें फ्लोर पर लगी है। हालांकि, अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। इस बीच इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स बालकनी से तकरीबन 10 मिनट तक लटका रहा। इसके बाद उसका हाथ छूट गया और उसकी इमारत से गिर कर मौत हो गई है।
यह आग बढ़ते हुए 17वें और 20वें फ्लोर तक पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड ने कुछ देर पहले इसे लेवल 3 से बढ़ा कर लेवल 4 कर दिया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर राहत कार्य का जायजा लेने के लिए पहुंची हैं।
फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के अनुसार, अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में यह आग सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर रिपोर्ट की गई थी। इसके बाद आसपास के फायर ब्रिगेड स्टेशन से 15 दमकल की गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया। दमकल की टीम लगातार इमारत को खाली करवाने और आग बुझाने के काम में जुटी हुई है।
फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के मुताबिक, दोपहर बारह बजे यह लेवल तीन यानी बहुत भीषण आग थी। फिलहाल इमारत में रह रहे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     21 APR 2025     |     पश्चिम बंगाल की हिंसा पर विहिप का विरोध     |     जहांगीराबाद में युवक पर चाकू से हमला     |     अनुराग कश्यप की ब्राह्मणों पर टिप्पणी से एमपी में हंगामा     |     बचपन में अनाथ हुए अरशद वारसी:पेट पालने के लिए मेकअप बेचा     |     19 साल बाद फिर एकसाथ आ सकते हैं राज-उद्धव     |     BJP सांसद बोले-धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार     |     अमेरिका-ईरान में न्यूक्लियर डील पर बातचीत खत्म     |     IPL में RR vs LSG:लखनऊ ने 2 विकेट गंवाए     |     श्रीकृष्ण की उद्धव को सीख:समय रहते सही फैसले लें और अपने धन का सही इस्तेमाल करें, वर्ना बाद में पछताना पड़ता है     |