दलित की बारात को मंदिर में जाने से रोका

दलित की बारात को मंदिर में जाने से रोका
इंदौर। इंदौर में सोमवार को दबंगों ने दूल्हे और बारात को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बारात का विरोध होते देख वापस भेज दिया गया। बाद में करीब दो घंटे की समझाइश के बाद दूल्हे को दोबारा बुलाया गया और उसे अकेले मंदिर ले जाकर दर्शन करवाए गए।

दरअसल, बेटमा में सोमवार को अंकित बलाई की बारात निकाली गई। परंपरा के अनुसार बारात राम मंदिर पहुंची, जहां दूल्हा भी शामिल था। लेकिन मंदिर पर मौजूद कुछ दबंगों ने दलित समाज की बारात का विरोध किया और मंदिर के गेट पर खड़े होकर उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

टीआई की समझाइश पर दबंग माने
टीआई मीना कर्णावट भी मौके पर पहुंचीं और विरोध कर रहे लोगों से बातचीत की। बातचीत के बाद दूल्हे के चाचा लखन को मंदिर में ले जाकर माथा टेकवाया गया। इसके बाद बारात आगे बढ़ सकी। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंची।

लोगों ने दी दूसरा धर्म अपनाने की चेतावनी
बलाई समाज के लोगों का आरोप था कि उनके साथ हमेशा ऐसा ही भेदभाव किया जाता है। उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने की चेतावनी दी है। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत करा दिया है।

ग्रामीण एएसपी बोले- गर्भगृह में जाने को लेकर विवाद

ग्रामीण एएसपी रुपेश द्विवेदी ने कहा कि, बेटमा थाना क्षेत्र के सांघवी गांव में दलित दूल्हे को मंदिर में प्रवेश से रोकने जैसी अफवाह सोशल मीडिया पर प्रचारित हो रही है, जो भ्रामक है। दूल्हे एवं उनके परिजन द्वारा मंदिर में जाकर पूजा की गई। उसके बाद शांतिपूर्वक बारात निकाली गई।

सूचना प्राप्त होने पर बेटमा थाने से पुलिस भी वहां पहुंची और गर्भ गृह में जाने की बात को लेकर दोनों पक्षों से बात कर समाधान करवाया गया। बाराती पक्ष मंदिर के गर्भगृह में जाने की बात कर रहा था। लोगों को समझाया और मंदिर में पूजा करवाकर बारात आगे अपने गन्तव्य को रवाना हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     16 APR 2025     |     भारत सरकार की तय लिमिट से चिचोली, आमला, भीमपुर में 15 करोड़ अधिक खर्च     |     स्किन क्लीनिक की आड़ में चला रहा था दवा रैकेट     |     बैतूल ने राजस्व संग्रहण में बनाया रिकॉर्ड     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले- लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी     |     एमपी में कल से लू चलेगी, ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म रहेंगे:रतलाम के सैलाना में हुई हल्की बारिश; इंदौर-उज्जैन में पारा 40 डिग्री पार     |     कंगना बोलीं- नेहरू को अंबेडकर से जलन थी:उनका अपमान कर कैबिनेट से निकाला     |     योगी बोले- वक्फ की जमीनों पर मकान बनवाएंगे     |     चीन ने बोइंग जेट की डिलीवरी लेने से इनकार किया     |     IPL में PBKS vs KKR:पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी     |