वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं

वक्फ कानून पर हिंसा-24 परगना में पुलिस की गाड़ियां जलाईं
मुर्शिदाबाद। दक्षिण 24 परगना के शोणपुर इलाके में पुलिस से झड़प के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।
वक्फ कानून के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा होने के बाद अब दक्षिण 24 परगना में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। बसंती हाईवे पर बैरमपुर में पुलिस ने इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही एक गाड़ी को रोका, जिससे अशांति फैल गई।

दरअसल, भांगर, मिनाखा, संदेशखाली से ISF कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान सुबह 10 बजे हाईवे जाम कर दिया था। रामलीला मैदान जा रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस को घेर लिया। इन्हें तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

हाईवे पर हालात काबू में आ गए, लेकिन उग्र भीड़ ने शोणपुर में पुलिस की 5 बाइक में तोड़फोड़ की और उनमें आग लगा दी। कैदियों को ले जाने वाली वैन को पलटा दिया और उसमें भी तोड़फोड़ की।

ये कार्यकर्ता इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी के कहने पर कोलकाता के रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा में शामिल होने जा रहे थे।

जनसभा के दौरान नौशाद ने ये आरोप लगाया कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ही वोट बैंक की राजनीति के लिए पश्चिम बंगाल में धर्म से खेल रहे हैं। इन्हें आर्थिक विकास की कोई चिंता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     16 APR 2025     |     भारत सरकार की तय लिमिट से चिचोली, आमला, भीमपुर में 15 करोड़ अधिक खर्च     |     स्किन क्लीनिक की आड़ में चला रहा था दवा रैकेट     |     बैतूल ने राजस्व संग्रहण में बनाया रिकॉर्ड     |     मंत्री विजयवर्गीय बोले- लाड़ली बहना योजना बंद नहीं होगी     |     एमपी में कल से लू चलेगी, ग्वालियर-चंबल सबसे गर्म रहेंगे:रतलाम के सैलाना में हुई हल्की बारिश; इंदौर-उज्जैन में पारा 40 डिग्री पार     |     कंगना बोलीं- नेहरू को अंबेडकर से जलन थी:उनका अपमान कर कैबिनेट से निकाला     |     योगी बोले- वक्फ की जमीनों पर मकान बनवाएंगे     |     चीन ने बोइंग जेट की डिलीवरी लेने से इनकार किया     |     IPL में PBKS vs KKR:पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी     |