बीकॉम की स्टूडेंट से रेप:शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण

बीकॉम की स्टूडेंट से रेप:शादी का झांसा देकर 7 साल तक शोषण
इंदौर। इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय एक छात्रा ने पुराने परिचित पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धमकी देने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाणगंगा पुलिस के अनुसार, आरोपी दिनेश पुत्र मदनलाल गारी, निवासी नंदबाग, से पीड़िता की जान-पहचान वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों एक ही क्षेत्र में रहते थे और कोचिंग आते-जाते बातचीत शुरू हुई थी। पहली बार 18 नवंबर 2018 को आरोपी युवती को घुमाने के बहाने सुपर कॉरिडोर स्थित एक होटल ले गया, जहां शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध चलता रहा। छात्रा का आरोप है कि जब भी उसने शादी की बात की, आरोपी टालता रहा और कहता रहा कि परिवार अभी तैयार नहीं है, जल्द ही मना लूंगा। इस दौरान वह युवती को शहर के कई होटलों में ले गया।

22 मार्च 2025 को आरोपी ने उसे द किंग पैलेस होटल बुलाया, जहां शादी की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। छात्रा के अनुसार, इसी दौरान आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और फिर बातचीत बंद कर दी।

छात्रा ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद बाणगंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |