इंदौर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान:किसानों से कहा- मिलकर साथ काम करेंगे

इंदौर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान:किसानों से कहा- मिलकर साथ काम करेंगे
इंदौर। शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा हम सब मिलकर खेती-किसानी को आगे बढ़ाएंगे। मिलकर साथ काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि संपर्क ही भाजपा की सफलता का आधार है।

इस दौरान इंदौर एयरपोर्ट पर भाजपा नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉल के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के विचार व विकास का इसी प्रकार आप सब घर-घर प्रचार करें। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

कृषि मंत्री यहां से संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी के बड़े भाई अरविंद जोशी के निधन पर स्नेह नगर स्थित घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी।

नगर अध्यक्ष दे रहे हैं, बूथ-बूथ दस्तक
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा आज क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 5 के अंतर्गत जय भवानी नगर के बूथ क्रमांक 228 के अंतर्गत घर-घर दस्तक दी। इस अवसर पर भाजपा की रीति नीति और विकास की जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष ने आम जनता से संवाद किया और शासकीय योजनाओं की अधिक से अधिक लाभ आम जनता तक पहुंचाने का संदेश भी दिया।

मिश्रा के साथ, वार्ड 5 के पार्षद महापौर परिषद के सदस्य निरंजन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष सावन वर्मा, वार्ड अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष गुलाब पथरिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |