सांसद जया बच्चन के तंज पर अक्षय कुमार का रिएक्शन एक्टर ने कहा- ‘वो सही कह रही होंगी’

सांसद जया बच्चन के तंज पर अक्षय कुमार का रिएक्शन एक्टर ने कहा- ‘वो सही कह रही होंगी’

हाल ही में सांसद और एक्ट्रेस जया बच्चन ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ को लेकर टिप्पणी की थी। अब एक्टर ने उनके कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इवेंट में जब मीडिया ने अक्षय से इस पर सवाल किया तो वो कहते हैं- ‘अब अगर उन्होंने कहा है तो फिर सही होगा। मुझे नहीं लगता कि ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्म बनाकर मैंने कोई गलत काम किया है। अगर उनका ऐसा मानना है फिर सही होगा।’

‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ को बताया फ्लॉप

बता दें कि कुछ दिन पहले जया बच्चन इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव में पहुंची थीं। वहां पर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के क्रिएटिविटी पर बात की। इवेंट में उनसे जब सरकारी और सामजिक मुद्दों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- ‘अभी आप नाम भी देखिए, मैं तो ऐसी फिल्में कभी न देखूं। ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’, ये कोई नाम है? ये कोई टाइटल है? प्लीज बताइए आप लोगों में कितने लोग इस तरह की टाइटल वाली फिल्म देखने जाएंगे?’

जया बच्चन के सवाल पर कुछ लोगों ने हाथ उठाया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कहा, ‘इतने सारे लोगों में से अगर चार-पांच लोग ही फिल्म देखने जाना चाहते हैं तो फिल्म फ्लॉप है।’

यूपी की प्रियंका भारती की कहानी है फिल्म

अक्षय कुमार की यह फिल्म साल 2017 में बड़े पर्दे पर आई थी। इसमें अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। भूमि ने इस फिल्म में यूपी की प्रियंका भारती का किरदार निभाया था। फिल्म को श्री नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया था। 75 करोड़ रुपए बजट वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 300 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इस कमाई के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय जल्द ही ‘केसरी-2’ में नजर आएंगे। ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इस फिल्म में उन्होंने वकील सी. शंकर नायर की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे, आर माधवन भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। 18 अप्रैल को केसरी-2 रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिन्नू रानी बोली-बंगला कितनो बड़ौ है, दिग्गी ने कहा-सरकारी है     |     बीकॉम की छात्रा से रेप:मंगेतर ने शादी से इनकार किया, पीड़िता थाने पहुंची     |     इंदौर में नाबालिग बेटी दे पाएगी पिता को लिवर     |     अलका याग्निक को न्यूरो डिसीज, सुनाई देना बंद हुआ     |     मणिपुर में उपद्रवियों ने CRPF की बस में आग लगाई     |     हिंदुजा फैमिली पर घरेलू स्टाफ से क्रूरता के आरोप     |     गंभीर ने टीम इंडिया के कोच का इंटरव्यू दिया     |     ज्येष्ठ पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने की है परंपरा     |     18 JUNE 2024     |     कोतवाली में SI और आरक्षक पर हमला:दो पुलिसकर्मी घायल     |     महाकौशल में सर्पदंश से हो रहीं सबसे ज्यादा मौतें     |     1 हजार करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी:इंदौर में लिंक रोड, स्वागत द्वार     |     युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस:दो साल तक रिलेशनशिप में रखा     |     सिब्बल बोले- भारत में राष्ट्रपति नाममात्र का मुखिया     |     रूस-यूक्रेन को अमेरिका का अल्टीमेटम:जंग खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएं     |     IPL में RCB vs PBKS:बारिश के कारण टॉस में देरी     |     जब विचार सकारात्मक होते हैं, तब आलस दूर होता है और जीवन में आनंद आता है     |     18 APR 2025     |     ब्राजील के खेतों में पहुंचे शिवराज,देखी आधुनिक खेती की तकनीकें     |